Popup Image
Advertisement

चिंतामन गणेश मंदिर का मेनगेट बंद होने पर भड़के व्यापारी

5 घंटे बाद खुला मंदिर गेट

Advertisement

अक्षरविश्व न्यूज उज्जैन। मेनगेट के सामने सड़क में हुए गड्ढें को ठीक करने के लिए बुधवार को चिंतामन गणेश मंंदिर का मेन गेट बंद कर देने से व्यापारी नाराज हो गए और उन्होंने जमकर नारेबाजी। वे सड़क पर जाम लगाकर बैठ गए और गेट खोलने की मांग की। मौके पर एसडीएम ग्रामीण कृतिका भीमावद भी पहुंचीं। करीब ४ घंटे बाद गेट खुलवाने के बाद आंदोलन समाप्त हो गया।

दरअसल, मंदिर के सामने फोरलेन बनाया जा रहा है। इसके लिए खुदाई चल रही है। चूंकि गड्ढे के कारण श्रद्धालुओं को खतरा हो सकता है, इसलिए सुबह 6 बजे मुख्य गेट बंद कर पीछे वाले गेट से श्रद्धालुओं को प्रवेश दिया जाने लगा। इससे मेन गेट के व्यापारी नाराज हो गए और उन्होंने नारेबाजी कर दी। इतना ही नहीं उन्होंने मुख्य सड़क पर जाम भी लगा दिया।

Advertisement

इनका कहना था कि बुधवार होने से कारोबार का समय है और ऐसे में गेट बंद करने से नुकसान हो रहा है। चक्काजाम की सूचना पर एसडीएम ग्रामीण कृतिका भीमावद मौके पर पहुंची और व्यापारियों से बातचीत की। व्यापारियों ने लिखकर दिया कि अगर हादसा होता है तो वह उनकी जिम्मेदारी होगी। आखिर में गेट फिर से खुलवा दिया गया।

मरम्मत के कारण गेट बंद करवाया था
मंदिर के मेनगेट के सामने सड़क निर्माण का काम चल रहा है। यहां बड़ा गड्ढा हो गया था। लोगों की सुरक्षा को देखते हुए मेन गेट बंद करा था। फिर से गेट शुरू करवा दिया है। गड्ढे की मरम्मत शाम तक हो जाएगी।
कृतिका भीमावद
एसडीएम उज्जैन ग्रामीण

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें