Popup Image
Advertisement

पर्याप्त ऑक्सीजन के बगैर उज्जैन रैफर किया, रास्ते में मरीज की मौत

सीएमएचओ डॉ. रघुवंशी ने जांच के आदेश दिए

Advertisement

रास्ते में खेड़ा खजूरिया का अस्पताल भी बंद मिला

अक्षरविश्व न्यूज नागदा। महिदपुर सिविल हॉस्पिटल से गंभीर हालत में रैफर मरीज की रास्ते में मौत हो गई। परिजन का आरोप है कि मरीज के लिए दिए सिलेंडर की ऑक्सीजन रास्ते में ही खत्म हो गई थी। मदद के लिए रास्ते में खेड़ाखजूरिया स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे परंतु वहां ताला लगा मिला। परिजन ने मेडिकल ऑफिसर और 108 एम्बुलेंस के स्टाफ पर कार्रवाई की शिकायत एसडीएम से की है। जानकारी मिलने पर विधायक दिनेश जैन बोस भी अस्पताल पहुंचे और अधिकारियों से चर्चा की।

Advertisement

जानकारी के अनुसार घटना में महिदपुर निवासी 46 वर्षीय नदीम पिता अहमद हुसैन की मौत हुई है। परिजन जुनेद नागौरी, मुजाहिद नागौरी ने बताया रात करीब 12 से 1 बजे के बीच नदीम हुसैन की तबियत बिगड़ी तो महिदपुर अस्पताल से इमरजेंसी वार्ड में ले गए। ड्यूटी डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद 108 एंबुलेंस से उज्जैन रैफर कर दिया।

नदीम को लगाया ऑक्सीजन सिलेंडर रास्ते में खत्म हो गया और स्पेयर सिलेंडर भी चार मिनट ही चला। परिजन का आरोप है कि एंबुलेंस में सिर्फ ड्राइवर था जबकि नियमानुसार पैरामेडिकल स्टाफ भी साथ होना चाहिए था। गैस सिलेंडर के लिए खेड़ाखजूरिया स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे तो वहां ताला मिला। ऑक्सीजन के अभाव में नदीम की मौत हो गई। प

Advertisement

रिजन ने घटना की शिकायत एसडीएम से की है। परिजन ने चेतावनी दी है कि दो दिन में कार्रवाई नहीं हुई तो वे सड़क पर आंदोलन करेंगे। जानकारी मिलने पर सिविल अस्पताल पहुंचे विधायक दिनेश जैन ने अधिकारियों से चर्चा की और कार्रवाई की मांग की। इस संबंध में पूछने पर सीएमएचओ डॉ. विक्रम रघुवंशी ने बताया शिकायत मिली है। जांच के आदेश झारड़ा बीएमओ को दिए हैं। दोनों शिकायतों की जांच कर वे प्रतिवेदन प्रस्तुत करेंगे , उसके आधार पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें