गरबा देखकर घर पहुंची मां के उड़े होश, फंदे पर मिला 22 साल का बेटा

अक्षरविश्व न्यूज इंदौर। डांडिया की खनक के बीच द्वारकापुरी की श्रद्धा सबूरी कॉलोनी में एक घर का चिराग बुझ गया। निजी कॉलेज के प्रथम वर्ष के छात्र हर्षित (22) पिता मुकेश विश्वकर्मा ने घर में अकेलेपन के दौरान फांसी लगाकर जान दे दी। घटना के वक्त उसकी मां और छोटा भाई पड़ोस में गरबा देखने गए थे। घर लौटते ही बेटे को फंदे पर झूलता देख मां की चीख निकल गई। हर्षित के पिता राजस्थान में सरकारी शिक्षक हैं, जो खबर मिलते ही बदहवास हालत में इंदौर पहुंचे।
Advertisement
परिजन के मुताबिक कुछ दिनों से हर्षित की तबीयत खराब चल रही थी और वे किसी ऊपरी बाधा की आशंका में उसका झाड़-फूंक व उपचार करा रहे थे। मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। द्वारकापुरी पुलिस ने मर्ग कायम कर छात्र का मोबाइल जब्त कर लिया है और आत्महत्या के कारणों की जांच कर रही है।
Advertisement









