Popup Image
Advertisement

विशेष अभियान : घर बैठे बैंक, पेंशन खाता खोलने की सुविधा दी जाएगी

देश की ढाई लाख ग्राम पंचायतों, निकायों में शिविर लगेंगे

Advertisement

नईदिल्ली, एजेंसी। वित्त मंत्रालय ने लोगों को सरकारी योजनाओं और बैंकिंग सेवाओं से जोडऩे के लिए दो महीने का विशेष अभियान शुरू किया है। इसके तहत देश की 2.7 लाख ग्राम पंचायतों और शहरी स्थानीय निकायों में बैंक शिविर लगाए जाएंगे। यहां सरकारी योजनाओं में नामांकन करने और जनधन के साथ बचत खाता खोलने की सुविधा मिलेगी।

इन शिविरों में प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना (पीएमजेजेबीवाई), प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना (पीएमएसबीवाई) और अटल पेंशन योजना (एपीवाई) में नए नामांकन कराए जाएंगे। वहीं, किसानों को प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना में नामांकन कराने में मदद दी जाएगी। अभियान के तहत पात्र पीएम-किसान लाभार्थियों के लिए किसान क्रेडिट कार्ड (केसीसी) आवेदन जुटाने और आगामी रबी सत्र के लिए फसल बीमा योजना में नामांकन बढ़ाने पर भी जोर दिया जाएगा।

Advertisement

डिजिटल धोखाधड़ी पर जागरूकता कार्यक्रम
शिविरों में डिजिटल धोखाधड़ी से बचाव और वित्तीय समावेशन योजनाओं के बारे में जागरूकता कार्यक्रम भी होंगे। इसके अलावा ‘आपकी पूंजी, आपका अधिकार’ अभियान के तहत लावारिस वित्तीय संपत्तियों के बारे में लोगों को जानकारी दी जाएगी। वित्त मंत्रालय ने कहा कि अभियान का उद्देश्य अंतिम छोर तक लोगों को औपचारिक वित्तीय व्यवस्था से जोडऩा और उन्हें वित्तीय सुरक्षा से जुड़ी सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाना है।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें