Popup Image
Advertisement

महाकाल से बड़ा गणेश और हरसिद्धि रोड होगी बंद

रोड चौड़ीकरण के लिए महाकाल मंदिर प्रशासन और यूडीए की तैयारी

Advertisement

उज्जैन। महाकाल से बड़ा गणेश होते हुए हरसिद्धि मंदिर को जोडऩे वाली रोड कुछ दिनों के लिए पूरी तरह बंद होने जा रही है। महाकाल मंदिर प्रशासन ने यूडीए को इसके लिए निर्देश जारी कर दिए हैं। दर्शनार्थियों को इस कारण बदले मार्ग से मंदिर जाना पड़ेगा।
दरअसल, उज्जैन विकास प्राधिकरण द्वारा महाकाल मंदिर के सामने महाराजवाड़ा भवन से हरसिद्धि मंदिर के सामने चौराहा तक की रोड को चौड़ी कर सुंदर रूप से विकसित किया जाना है, लेकिन दर्शनार्थियों की भीड़ के कारण यह काम तेज रफ्तार से नहीं हो पा रहा।

इस कारण महाकाल मंदिर प्रशासन और यूडीए अधिकारियों के बीच हुई बैठक के दौरान तय किया गया है कि रोड पर अब पूरी तरह से आवागमन बंद कर दिया जाए और रोड का काम युद्धस्तर पर किया जाए। मंदिर प्रशासन द्वारा इसके लिए जल्द ही वैकल्पिक मार्ग बनाए जा रहे हैं, जिससे दर्शनार्थियों को मंदिर जाने में परेशानी न हो। रुद्रसागर की ओर से वीआईपी गेट बनाने की भी तैयारी की जा रही है। इस रोड का काम अब पूरी ताकत से किया जा सकेगा ताकि आने वाले पर्वों में दर्शनार्थियों के लिए बेहतर व्यवस्थाएं की जा सकें। वर्तमान में बड़ा गणेश मंदिर तक सीसी रोड बनाई जा चुकी है।। इसमें ड्रेनेज और इलेक्ट्रिक लाइनें अंडरग्राउंड होंगी।

Advertisement

इधर, मंगलनाथ मंदिर का एक गेट बंद: मंगलनाथ मंदिर का एक पुराना गेट दक्षिण दिशा वाला अब पूरी तरह बंद कर दिया गया है, ताकि मंदिर का विकास कार्य तेजी से किया जा सके। उत्तेश्वर महादेव और रामेश्वर महादेव मंदिर के लिए एक अलग द्वार बना दिया गया है और इसी गलियारे से घाट तथा मंदिर के पिछले हिस्से में दर्शनार्थियों के लिए व्यवस्था की गई है। सिंहस्थ 2028 के लिए उज्जैन विकास प्राधिकरण को मंदिर के विकास और सौंदर्यीकरण का जिम्मा सौंपा गया है।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें