Popup Image
Advertisement

IND vs NZ 2nd T20:तिलक और नीतीश ने छीनी न्यूजीलैंड से जीत

तिलक वर्मा और नीतीश कुमार रेड्डी की अंतिम ओवरों में तूफानी बैटिंग के दम पर भारत ने शनिवार को क्राइस्टचर्च के हेग्ले ओवल मैदान पर खेले गए दूसरे टी20 मैच में न्यूजीलैंड को चार विकेट से हरा दिया। इसी के साथ भारत ने पांच मैचों की सीरीज में 2-0 की बढ़त ले ली है। आखिरी तीन ओवरों में भारत को 46 रन चाहिए थे। तिलक और नीतीश ने मिलकर ये रन बना लिए।

Advertisement

पहले बल्लेबाजी करते हुए न्यूजीलैंड ने 20 ओवरों में पांच विकेट खोकर 180 रन बनाए थे। भारत ने एक गेंद पहले ये टारगेट हासिल कर लिया। तिलक ने 26 गेंदों पर छह चौके और एक छक्के की मदद से 51 रनों की नाबाद पारी खेली। वहीं, नीतीश रेड्डी ने 13 गेंदों पर नाबाद 26 रन बनाए। तिलक ने अपनी पारी में छह चौके और एक छक्का मारा। नीतीश ने अपनी पारी में एक चौका और एक छक्का लगाया।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें