Popup Image
Advertisement

एक्टर टाइगर श्रॉफ पर हमले का एक और आरोपी इंदौर से गिरफ्तार

इंदौर: मुंबई क्राइम ब्रांच ने फिल्म अभिनेता टाइगर श्रॉफ पर हमला करने वाले आरोपियों की निशानदेही पर एक और संदिग्ध आरोपी को इंदौर से गिरफ्तार किया है. ज्वाइंट ऑपरेशन में इंदौर क्राइम के साथ मिलकर मुंबई पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लिया है. मुंबई पुलिस आरोपी को अपनी कस्टडी में लेकर इंदौर से निकल गई है.

Advertisement

इंदौर पुलिस के एडिशनल डीसीपी राजेश दंडोतिया ने बताया, इंदौर क्राइम ब्रांच को मुंबई पुलिस की तरफ से यह सूचना दी गई ती कि, टाइगर श्रॉफ पर हमला करने वाले दोनों आरोपियों ने हरियाणा के सोनीपत का रहने वाले प्रांजल ठाकरान के बारे में जानकारी दी थी. मुंबई क्राइम ब्रांच द्वारा इस बात की जानकारी पुलिस को दी गई की प्रांजल इंदौर में अपने भाई का इलाज करवाने के लिए एक अस्पताल में रुका हुआ है.

मुंबई पुलिस की तरफ से सूचना मिलने पर इंदौर क्राइम ब्रांच ने पूरे मामले में जांच पड़ताल की. पड़ताल करने के बाद ज्वाइंट ऑपरेशन में मुंबई क्राइम ब्रांच ने प्रांजल को इंदौर के परदेसी पुरा थाना क्षेत्र से गिरफ्तार किया है. मुंबई पुलिस आरोपी को अपनी कस्टडी में लेकर इंदौर से लेकर निकल गई है. टाइगर श्रॉफ पर हमले के मामले में आरोपी प्रांजल की किस तरह की भूमिका है इसकी जांच पुलिस द्वारा की जा रही है.

Advertisement

टाइगर श्रॉफ पर बीते रविवार, 18 अक्‍टूबर की शाम 7 बजे जुहू में फायरिंग हुई थी. मामले की जांच मुंबई क्राइम ब्रांच कर रही है. इस हमले के अगले ही दिन राजस्‍थान के कोटा जंक्‍शन से तीनों संदिग्‍ध शूटर्स को गिरफ्तार किया गया था. ओरापी फूल सिंह, ऋतिक और रेहान, वहां से जयपुर और फिर दिल्‍ली होते हुए नेपाल भागने की फिराक में थे.

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें