Popup Image
Advertisement

रास्ते के विवाद में खूनी खेल, किसान को घेरकर उतारा मौत के घाट

4 दिन पहले पड़ोसी ने दी थी जान से मारने की धमकी

Advertisement

अक्षरविश्व न्यूज उज्जैन। माकड़ौन थाना क्षेत्र के ग्राम भारियाखेड़ी में रविवार रात एक ही परिवार के 5 लोगों ने मिलकर एक किसान की हत्या कर दी। पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू की है।

माकड़ौन के भरियाखेड़ी का जीवन पिता रामकिशन शर्मा (45) रविवार रात दूध देने पाट जा रहा था। रास्ते में आने वाले ग्राम छापरा में उसे कन्हैयालाल, उसके बेटे बाबूलाल, पोते नंदकिशोर, वीरेंद्र, कृष्णपाल ने रोक लिया व लाठी और पाइप से हमला कर दिया। जीवन को गंभीर हालत में छोड़कर यह भाग गए।

Advertisement

परिजन भरत शर्मा व बलराम ने बताया कि 4 दिन पहले पड़ोसी खेत मालिक बाबूलाल से रास्ते की बात को लेकर जीवन का विवाद हुआ था। उस दौरान बाबूलाल व उसके घर वालों ने जीवन को जान से मारने की धमकी दी थी। बीती रात 8.30 बजे के करीब जीवन पर हमला करने के बाद यह लोग कंधे पर बंदूक और हाथों में डंडे पाइप लेकर गांव लौटते दिखे। सूचना मिलने पर परिजन गंभीर घायल जीवन को उज्जैन के प्राइवेट अस्पताल लाये जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। जीवन के तीन बच्चे हैं और वह खेती करता था। पुलिस ने बताया कि हत्या का केस दर्ज कर संभावित स्थानों पर आरोपियों को तलाश रहे हैं।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें