Popup Image
Advertisement

सीएम आज 18 करोड़ के ब्रिज का करेंगे लोकार्पण

सीएम का उज्जैन दौरा- 1 घंटे 30 मिनट तक उज्जैन में रहेंगे, तीन बड़े कार्यक्रमों में करेंगे शिरकत

Advertisement

नलखेड़ा में मां बगुलामुखी देवी लोक का विकास भी उज्जैन के हाथ में, यूडीए करेगा काम

अक्षरविश्व न्यूज उज्जैन। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव सोमवार को आगर मालवा और उज्जैन के दौरे पर रहेंगे। उज्जैन में कालियादेह गांव को जोडऩे के लिए 18 करोड़ की लागत से बने ब्रिज का लोकार्पण करने के साथ 118 करोड़ से बनने वाले भूखीमाता मंदिर के विकास सहित 12 निर्माण कार्यों का भूमिपूजन भी करेंगे। नलखेड़ा में मां बगुलामुखी देवी लोक का विकास भी उज्जैन के नियंत्रण में रहेगा। इसके लिए यूडीए को ही यह काम सौंपा गया है।

Advertisement

कालियादेह गांव और आबूखाना (आबुहाऊ) को जोडऩे के लिए 175 मीटर (574 फीट) लंबा और 12 मीटर चौड़ा ब्रिज शिप्रा नदी पर 18 करोड़ 41 लाख रुपयों से रोड सहित बनाया गया है। पहले यहां रपटा था, जिससे कई बार बाढ़ के कारण लोग बह जाते थे। ब्रिज बनने से लोग कालियादेह गांव आसानी से आ जा सकेंगे। कालियादेह महल होकर जाना नहीं पड़ेगा। आज शाम मुख्यमंत्री डॉ. यादव वाल्मीकि धाम में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगे जहां वाल्मीकिधाम में राज्यसभा सांसद उमेशनाथ बालयोगी के साथ समाधि पर चादर भी चढ़ाएंगे। साथ ही करीब 500 करोड़ के कार्यों का भूमिपूजन करेंगे। वाल्मीकिधाम में वाल्मीकेश्वर महादेव हैं जहां माना जाता है कि वाल्मीकि रामायण की रचना महर्षि वाल्मीकि ने की थी।

दो और ब्रिज बनने का काम दौड़ेगा

Advertisement

1. शनि मंदिर से प्रशांति धाम चौराहा तक शिप्रा नदी पर पुल निर्माण एवं पहुंच मार्ग 28 करोड़ 7 लाख रुपए से बनेगा। इससे शनि मंदिर और अन्य धर्मस्थलों तक पहुंचना आसान होगा।

2. तपोभूमि से पिपलीयाराघो पंचक्रोशी मार्ग पर कान्ह नदी के मौजूदा पुल के समानांतर 10 करोड़ 71 लाख 4 हजार रुपए से अतिरिक्त पुल बनाया जाएगा। इससे 50 गांव के लोगों को सुगम राह मिलेगी और सिंहस्थ में भी उपयोगी रहेगा।

गुजराती जूना दर्जी समाज के गुरु टेकचंद जी की कड़छा समाधि पर टेकेंगे माथा
उज्जैन। सीएम डॉ. मोहन यादव का उज्जैन दौरा काफी व्यस्तता भरा रहेगा। वे डेढ़ घंटे तक उज्जैन में रहेंगे और तीन बड़े कार्यक्रमों में शिरकत करेंगे। सीएम शाम 4.30 बजे उज्जैन पहुुंचेंगे। वे यहां से सीधे वाल्मीकि धाम जाएंगे। करीबी 30 मिनट का समय यहां बिताएंगे। यहां से वे सीधे कड़छा जाएंगे। जहां दामोदरवंशीय गुजराती जूना दर्जी समाज के गुरु टेकचंद की समाधि पर माथा टेकेंगे। भाजयुमो के प्रदेश अध्यक्ष श्याम टेलर के अनुरोध पर वह यहां आ रहे हैं।

इनका भी होगा भूमिपूजन

118 करोड़ से भूखी माता मंदिर का विकास।

14.58 करोड़ से सिद्धवट मंदिर परिसर का विकास होगा।

98.24 करोड़ से 2.01 किमी लंबी अंकपात से मंगलनाथ तक रोड का चौड़ीकरण।

82.20 करोड़ लागत से 6.1 किमी लंबी और 9 मीटर चौड़ी सड़क शिप्रा नदी के पूर्वी क्षेत्र में बनेगी। इससे शिप्रा के घाट तक पहुंच आसान होगी।

 36.75 करोड़ से शिकारवासा से पंचकोशी मार्ग (कुशाभाऊ ठाकरे मार्ग से छोटी रपट तक) का निर्माण। फायरब्रिगेड और एंबुलेंस के लिए इमरजेंसी रोड का काम करेगा।

19.50 करोड़ से अमृत द्वार बनेगा। यह 120 फीट चौड़ी रोड पर 44 फीट ऊंचा बनेगा। इस पर समुद्र मंथन का दृश्य मूर्तिकला के माध्यम से दिखाई देगा।

21.65 करोड़ से पंचजन्य द्वार बनेगा। यह 54 फीट ऊंचा होगा और भगवान श्रीकृष्ण का पंचजन्य शंख आकर्षण होगा। भगवान श्रीकृष्ण, विष्णु और से संबंधित पौराणिक प्रसंग भी उकेरे जाएंगे।

बगुलामुखी मंदिर लोक एक नजर में

 85.40 करोड़ रुपए परियोजना की प्रस्तावित लागत।

 55 एकड़ जमीन पर आकार लेगा लोक।

12 मीटर चौड़ा होगा मुख्य प्रवेश द्वार।

4,400 श्रद्धालुओं की क्षमता का 6 हजार वर्गमीटर पर भोजनालय प्रस्तावित।

 3 मीटर चौड़े फुटपाथ ब्रिज के दोनों ओर बनेंगे।

24 मीटर चौड़ी होगी मौजूदा रोड जो अभी 16.32 मीटर है।

 520 फोर व्हीलर ब्रिज के दोनों ओर पार्क होंगे।

720 दोपहिया वाहनों की पार्किंग होगी।

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें