चलती कार में इंदौर रोड पर युवती से 2 घंटे तक गैंगरैप

अरविंदो मेडिकल कॉलेज के सामने फेंक कर फरार, आरोपियों की तलाश
दरिंदगी : जयसिंहपुरा में रहने वाले इंस्टाग्राम फ्रेंड ने इंदौर से मिलने बुलाया था, कॉफी पिलाकर की हरकत
मारापीटी और छेड़छाड़ करने का आरोप, दो के खिलाफ मुकदमा दर्ज, आरोपियों की तलाश
अक्षरविश्व न्यूज उज्जैन। उज्जैन-इंदौर सिक्सलेन पर सोमवार को चलती कार में एक युवती के साथ दो घंटे तक उज्जैन के दो युवकों ने ओरल सेक्स किया। वह युवती को इंदौर के अरविंदो मेडिकल कॉलेज के सामने कार से फेंककर फरार हो गए। युवती इंदौर से अपने मित्र को साथ लेकर उज्जैन पहुंची और नानाखेड़ा थाने में रात 12बजे एफआईआर दर्ज करवाई। पुलिस ने गैंगरेप का मामला दर्ज किया है। आरोपियों की तलाश की जा रही है।
25 साल की युवती इंदौर की रहने वाली है और एक कॉल सेंटर पर काम करती है।वह परिवार से अलग रहती है। इंस्टाग्राम पर उसकी दोस्ती जयसिंहपुरा के रहने वाले चक्रेश जैन से हुई थी। करीब एक साल से दोनों संपर्क में थे। दोनों का मिलना-जुलना था। युवती का आरोप है कि सोमवार को चक्रेश ने उसे उज्जैन बुलाया था। बसे से वह दोपहर उज्जैन आई थी और मेघदूत ढाबा एवं रिसोर्ट पर उतरी थी।
कार से पिक किया, फिर काफी पिलाई और फिर हरकत
युवती के मुताबिक चक्रेश ने उसे कार से पिक किया, फिर दोनों घूमने निकले और तफरी करते रहे। इस बीच एक जगह रुककर चक्रेश ने उसे काफी पिलाई और इसके बाद उसका सिर चकराने लगा। शाम 5.30 बजे इंदौर लौटते समय चक्रेश का एक दोस्त मेघदूत के पास से कार में बैठ गया। युवती के मुताबिक वह कार में अगली सीट पर बैठी थी। मेघदूत से आगे बढऩे पर चार और लोग कार में आ गए। थोड़ा आगे बढ़े तो पीछे बैठे एक युवक ने उल्टी होने का जिक्र किया और उसने आगे की सीट पर बैठने का हवाला दिया। ऐसे में युवती पीछे की सीट पर चली गई। यहां पीछे बैठे आरोपियों ने उसके हाथ-पैर और शरीर पर काटा।
प्राइवेट पार्ट में प्लास्टिक का डंडा डालने का भी लगाया आरोप
युवती का आरोप है कि इन लोगों ने उसे खूब मारा और उसके साथ ओरल सेक्स किया। आरोपियों ने प्लास्टिक का डंडा भी उसके प्राइवेट पार्ट मे डाल दिया। इंदौर के अरविंदो अस्पताल के पास इन्होंने कार से उसे बाहर फेंक दिया। करीब दो घंटे तक युवक उसके साथ हैवानियत करते रहे। युवती ने इंदौर से अपने एक दोस्त को साथ लिया और रात 12: 00 बजे नानाखेड़ा थाने पहुंची। उसकी रिपोर्ट पर बीएनएस की धारा 71 (बी) के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। यह धारा गैंगरेप में लगाई जाती है।
दो लोगों पर गैंग रेप की एफआईआर
युवती और आरोपी चक्रेश परिचित है। दोनों पहले भी मिल चुके हैं। युवती की शिकायत पर दो आरोपियों के खिलाफ गैंग रेप की धारा में प्रकरण दर्ज किया है। मुख्य आरोपी के जयसिंहपुरा में रहने का पता चला है। इस आधार पर उसकी तलाश कर रहे हैं। उसके गिरफ्त में आने पर ही अन्य आरोपियों का पता चलेगा।
श्वेता गुप्ता, सीएसपी नानाखेड़ा
55 साल की महिला को कमरे में बंद कर रातभर किया दुष्कर्म, दो को पकड़कर निकाला जुलूस, जेल भेजा
उज्जैन। महाकाल क्षेत्र में रहने वाली 55 साल की एक महिला को रत्नाखेड़ी का एक युवक काम दिलाने का झांसा देकर अपने कमरे पर ले गया। पहले उसने महिला से दुष्कर्म किया। फिर अपने दोस्त को भी बुला लिया। दोनों ने पूरी रात महिला से दरिंदगी की। गांव के श्मशान के पास बदहवास मिली महिला को थाने भेजा तो वारदात का पता चला। दोनों युवकों को गिरफ्तार कर लिया है। जुलूस निकालने के बाद इन्हें कोर्ट पेश किया। यहां से जेल भेज दिया गया है।
दरअसल, यह वारदात शनिवार-रविवार रात की है। महिला को काम की तलाश थी और इस सिलसिले में वह चिंतामन गई थी। यहां उसे उसका परिचित रत्नाखेड़ी का रहने वाला ३३ साल का राकेश पिता तोलाराम मिला। वह महिला को रत्नाखेड़ी स्थित अपने मकान पर ले गया। यहां कमरा बंद कर उसने महिला से दुष्कर्म किया। फिर उसने उज्जैन के रहने वाले अपने दोस्त दिलीप को भी बुला लिया। दोनों पूरी रात महिला से दुष्कर्म करते रहे। रविवार की सुबह राकेश ने महिला को बाइक पर बैठाया और गांव के श्मशान के पास ले जाकर छोड़ दिया। महिला बुरी तरह घबराई हुई थी और कुछ कह नहीं पा रही थी। ग्रामीणों की नजर जब उस पर पड़ी तो वह उसे चिंतामन थाने ले गए। यहां हालात थोड़ी ठीक होने पर उसने अपने साथ हुई वारदात की जानकारी दी।
घर से पकड़ाया राकेश और दोस्त भी
रिपोर्ट दर्ज करने के बाद पुलिस ने रत्नाखेड़ी में राकेश के घर दबिश दी और उसे उठा लिया। पूछताछ की तो उसने दुष्कर्म करना स्वीकार कर लिया। उसने दोस्त दिलीप का पता भी बता दिया। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया।
गांव में निकाला जुलूस
रेप की घटना को अंजाम देने वाले दोनों आरोपियों को पुलिस रत्नाखेड़ी लेकर गई और वहां इनका जुलूस निकाला। जब इन पर पाइप बरसे तो यह जमीन पर उठक-बैठक लगाते नजर आए। जमकर पिटाई करने के बाद इन्हें कोर्ट पेश किया। यहां से दोनों को जेल भेज दिया गया है। महिला का मेडिकल कराया है। उसमें दुष्कर्म की पुष्टि हुई है।









