Popup Image
Advertisement

खेत में रास्ते को लेकर 3 गांवों में मारपीट

रविवार को हुई हत्या के आरोपी पुलिस हिरासत में

Advertisement

उज्जैन। खेत से रास्ते को लेकर गांवों में विवाद बढ़ते जा रहे हैं। रविवार को माकड़ौन थाना क्षेत्र में इसी के चलते एक युवक की हत्या हो गई तो सोमवार को तीन थानों की पुलिस ने मारपीट के केस दर्ज किए हैं।

जहांगीरपुर में रहने वाले दीपक पिता राजाराम सुनेरिया की ग्राम ओडी भाटपचलाना में 7 बीघा जमीन है। वह कार से खेत पर पहुंचा था जहां सोमवार शाम करीब 6 बजे रास्ते के विवाद को लेकर भौमसिंह, वीरेंद्र सिंह, रतन, राजू और जस्सू ने उस पर डंडे व पाइप से हमला कर दिया। कार के कांच भी फोड़ दिए। घायल दीपक को चरक अस्पताल में भर्ती कराया गया।

Advertisement

मंशा पति अजय डाबी निवासी बीराखेड़ी बडऩगर अपने मायके जाफला आई थी। यहां काका के लड़के रवि पिता घनश्याम ने उसके साथ मारपीट की। वहीं रवि का कहना है कि खेत पर रास्ते के विवाद को लेकर काका राधेश्याम व काकी राधाबाई ने हमला किया। मंशा और रवि को घायल होने पर परिजन ने अस्पताल में भर्ती कराया। इसी प्रकार मंगल पिता मदन निवासी सरोला बडऩगर के साथ खेत में रास्ते के विवाद को लेकर उदय, सोहन, रूप, चेतन ने मारपीट की। जिसमें मंगल व मोहनसिंह पिता किशोर सिंह घायल हुए।

इधर माकड़ोन थाना प्रभारी प्रदीप राजपूत ने बताया कि रविवार को भारियाखेड़ी निवासी जीवन शर्मा की ग्राम छापरा में खेत से रास्ते के विवाद को लेकर कन्हैयालाल, बाबूलाल, नंदकिशोर व अन्य ने लाठी व पाइप से हमला कर हत्या कर दी थी। मामले में तीन नामजद आरोपियों को हिरासत में लिया है।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें