Popup Image
Advertisement

करवाचौथ : चौथ माता के दरबार में लगेगा सुहागिनों का मेला

पति की लंबी उम्र की कामना से करेंगी पूजन, महाकाल मंदिर में भजन संध्या और जीवनखेड़ी में सिंदूर वितरण

Advertisement

आइए जानते हैं उज्जैन के चौथ माता मंदिरों…

अक्षरविश्व न्यूज उज्जैन। सुहाग के पर्व करवा चौथ की रौनक शहर में दिखने लगी है। गुरुवार को यह पर्व मनाया जाएगा। पति की लंबी आयु और सुहाग की रक्षा की कामना के साथ महिलाएं चौथ माता और चांद का पूजन करेंगी। उज्जैन में चौथ माता के दो मंदिर हैं। यहां भी भीड़ उमडऩे की संभावना है। इधर पर्व को लेकर बाजार सज गया है। करवा और पूजन सामग्री की दुकानें लग चुकी हैं। खत्री अरोडवंशीय पंजाबी समाज की महिलाएं होटल आश्रय में पर्व मनाएंगी। कार्तिक मास के कृष्णपक्ष की चतुर्थी पर आने वाली चौथ का सुहागनों को पूरे साल इंतजार रहता है। उनका इंतजार खत्म होने वाला है।

Advertisement

महाकाल मंदिर भजन संध्या और प्रसाद वितरण

महाकाल मंदिर में नवग्रह मंदिर के पास चौथ माता की मंदिर है। हनुमान मंदिर में ही यह प्राचीन मूर्ति स्थित है। करवा चौथ पर मंदिर समिति ने महिला गायकों की भजन संध्या रखी है। यहां दर्शन करने आने वाली महिलाओं को लड्डू की प्रसादी बांटी जाएगी। मंदिर की ओर से उद्यापन की व्यवस्था भी की जाती है।

Advertisement

जीवनखेड़ी 26 साल पहले बना था मंदिर

इंदौर-उन्हेल बायपास पर आने वाले जीवनखेड़ी में भी चौथ माता का मंदिर है। साल २००० में महामंडलेश्वर शांतिस्वरूपानंद जी ने मंदिर की स्थापना की थी। 26 साल पुराने मंदिर के पुजारी डॉ. कैलाश अवंतिकापुरी वाले हैं। वह नियमित पूजा-अर्चना करते हैं। करवा चौथ पर महिलाओं को कामाख्या का सिंदूर बांटा जाता है। इस बार भी इसका वितरण होगा। इसके साथ ही नेपाल रुद्राक्ष, गर्भगृह में पूजित प्रसाद स्वरूप वस्त्र और सिक्के का वितरण भी किया जाएगा।

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें