Popup Image
Advertisement

एमडी ड्रग्स के साथ पकड़ाया तस्कर

उज्जैन। चिमनगंज थाना पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर दो लाख की एमडी ड्रग्स के साथ तस्कर को गिरफ्तार किया।
टीआई अशोक पाटीदार ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर थाने की टीम को कॉर्मल कान्वेंट स्कूल के पास गरोठ रोड पहुंची थी। टीम ने घेराबंदी कर यहां से राकेश हिलोरिया पिता गोवर्धनलाल निवासी ग्राम महुआ थाना सीतामऊ मंदसौर को पकड़ा।

Advertisement

तलाशी लेने पर उसके पेंट की जेब से 20 ग्राम एमडी ड्रग्स जब्त हुई, जिसकी कीमत 2 लाख रुपये है। पुलिस ने राकेश के खिलाफ एनडीपीएस की धाराओं में केस दर्ज कर ड्रग्स के संबंध में आरोपी से पूछताछ शुरू की है। फिलहाल पूछताछ जारी है।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें