Popup Image
Advertisement

तलवार से धमकाने वाला बदमाश देवास के ढाबे पर कर रहा था काम

अक्षरविश्व न्यूज उज्जैन। करीब डेढ़ साल पहले घर के सामने शराब पीने से रोकने पर एक शख्स को तलवार से धमकाने वाले आरोपी को पंवासा पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। वह देवास के बारोठा रोड पर एक ढाबे पर काम कर रहा था।

Advertisement

दरअसल, मामला 1 मार्च 2025 का है। नीमनवासा के गलपुरा के विजयकुमार सोलंकी के घर के सामने राहुल मालवीय शराब पी रहा था। विजय ने जब उसे समझाने की कोशिश की तो उसने और शराब पीने के लिए रुपए मांगे। जब उसने इंकार किया तो आरोपी ने गाली-गलौच की और मारने के लिए तलवार निकाल ली।

जैसे-तैसे जान बचाकर थाने पहुुंचे सोलंकी ने रिपोर्ट दर्ज कराई। इस बात की जानकारी जब राहुल को लगी तो वह फरार हो गया। वह देवास के शंकरगढ़-बारोठा रोड पर स्थित एक ढाबे पर काम करने लगा। इस बात की जानकारी जब पुलिस को लगी तो वह देवास पहुंची और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें