आगर रोड पर आज से ट्रैफिक में बड़ा बदलाव!

मेडिकल कॉलेज से चामुंडा माता चौराहे तक आवागमन बंद, सिविल हॉस्पिटल की ओर वाली लेन से निकलेंगे वाहन
Advertisement
अक्षरविश्व न्यूज | उज्जैन। आगर रोड पर निर्माणाधीन एलिवेटेड ब्रिज के काम के चलते आज से एक रोड पूरी तरह बंद कर दी गई है। निर्माणाधीन मेडिकल कॉलेज के सामने से चामुंडा माता चौराहे तक की लेन पर अब वाहनों की आवाजाही नहीं हो सकेगी।
एलिवेटेड ब्रिज का एलाइनमेंट बदलने के कारण मेडिकल कॉलेज की तरफ पाइल निर्माण का काम किया जाना है। इसी के चलते संबंधित लेन को बंद करने का निर्णय लिया गया है।
Advertisement
अब वाहन चालकों को निर्माणाधीन सिविल हॉस्पिटल की तरफ वाली लेन से आवागमन करना होगा। वाहन चालकों को सलाह है कि वे इस मार्ग से गुजरते समय सावधानी बरतें और यातायात व्यवस्था का पालन करें।
Advertisement









