Popup Image
Advertisement

पहली बार एक साथ एनडीपीएस के 40 मामलों में दस-दस हजार रुपए का इनाम

मादक पदार्थों पर अंकुश लगाने की बड़ी पहल

Advertisement

अक्षरविश्व न्यूज उज्जैन। मादक पदार्थ (एनडीपीएस) मामलों में उज्जैन पुलिस ने पहली बार बड़ी कार्रवाई की है। जिले के 12 थानों में दर्ज 40 प्रकरण में फरार 60 आरोपियों को दबोचने के लिए एसपी प्रदीप शर्मा ने 10-10 हजार रुपए का इनाम घोषित किया है। शहरी क्षेत्र में एनडीपीएस के सबसे अधिक मामले नीलगंगा थाना क्षेत्र में हैं, जबकि ग्रामीण में नागदा में। यह अपराध 2016 से 2026 के बीच किए गए। इनमें से कई के आरोपी दस साल भी बाद भी पुलिस गिरफ्त से दूर हैं। ऐसे में इन पर इनाम घोषित करना पड़ा।

एनडीपीएस के किस थाने में कितने प्रकरण
नीलगंगा 11, नागदा 6, चिमनगंज-जीवाजीगंज-4-4, महाकाल-देवासगेट 3-3, राघवी-उन्हेल-2-2, नागझिरी, नानाखेड़ा, भेरूगढ़, चिंतामन-1-1

Advertisement

दरअसल इन मामलों में से कई के आरोपियों पर पहले से भी इनाम घोषित था, इन मामलों में इनाम की राशि बढ़ाकर 10 हजार रुपए भी की गई है।

फरार आरोपियों में स्थानीय से लेकर ओडिशा-मुंबई तक के
फरार आरोपियों में स्थानीय आरोपी तो हैं ही, ओडिशा, राजस्थान और मुंबई में रहने वाले भी हैं। जैसे देवासगेट के प्रकरण का आरोपी सलमान पश्चिम बंगाल के मालदा का रहने वाला है। उसका साथी राजस्थान के प्रतापगढ़ का रहने वाला शाहनवाज है। चिमनगंज थाने के प्रकरण का आरोपी डाडा मुंबई के अंधेरी ईस्ट का है। इसी थाने में दर्ज एक अन्य अपराध का आरोपी खगेश्वर प्रधान ओडिशा के नुआगांव का रहने वाला है।

Advertisement

सबसे ज्यादा आरोपी राजस्थान के
मादक पदार्थ की तस्करी में फरार सबसे ज्यादा आरोपी राजस्थान के अलग-अलग शहरों के रहने वाले हैं। इसमें भी प्रतापगढ़, डग, जोधपुर के लोगों की संख्या काफी है।

फरार वारंटियों पर इनाम रखे हैं
फरार वारंटियों पर इनाम की राशि बढ़ाई गई है। इनका पता बताने वालों का नाम गोपनीय रखा जाएगा। आरोपियों की सूचना थाने और उज्जैन पुलिस कंट्रोलरूम के नंबर पर दी जा सकती है। प्रकरणों में इन सभी की गिरफ्तारी जरूरी है।
प्रदीप शर्मा, एसपी उज्जैन

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें