इंगोरिया में बिल की वसूली करने विद्युतकर्मियों पर हमला

अक्षरविश्व न्यूज उज्जैन। इंगोरिया में बिजली बिल की वसूली करने गए पश्चिम विद्युत वितरण कंपनी के कर्मचारियों पर हमला हो गया।एक किसान और उनके बेटे पर मारापीटी का आरोप लगा है। पुलिस ने किसान और उसके बेटे के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
Advertisement
दरअसल, विद्युत कंपनी के वरिष्ठ परीक्षण सहायक ईश्वर भिलाला अपने तीन साथियों के साथ इंगोरिया के खरसौदखुर्द मेंअस्थायी कनेक्शन का बिजली बिल लेने पहुंचे थे। यहां के रहने वाले श्यामलाल पंडया पर राशि बकाया है। बिल चुकाने को लेकर पंडया ने विवाद किया और फिर मारापीटी शुरू कर दी। पडंया के बेटे अर्जुन ने भी टीम पर हमला बोला। पिटने के बाद भिलाला इंगोरिया थाने पहुंचे और रिपेार्ट दर्ज कराई। पुलिस ने दो आरोपियों के खिलाफ शासकीय कार्य में बाधा का मुकदमा दर्ज किया है।
Advertisement









