Popup Image
Advertisement

विपक्ष की रामलीला रैली के विरोध में भाजपा का मार्च

आरोप- 1 नवंबर की तारीख जानबूझकर चुनी, 1984 में इसी दिन सिख विरोधी हिंसा हुई थी

Advertisement

नईदिल्ली, एजेंसी। इंडिया ब्लॉक की रामलीला मैदान में रैली के विरोध में भाजपा आज दिल्ली में मार्च निकालेगी। करीब एक किमी लंबा मार्च पश्चिमी दिल्ली में हरि नगर से तिलक नगर तक निकाला जाएगा। केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी मार्च का नेतृत्व करेंगे। इसमें 1984 के सिख विरोधी दंगों के पीडि़त परिवार, सिख समुदाय समेत 5000 लोग शामिल होंगे।

भाजपा का आरोप है कि कांग्रेस ने रामलीला मैदान में एसआईआर के खिलाफ रैली के लिए 1 नवंबर का दिन जानबूझकर चुना है। 1 नवंबर 1984 को सिख विरोधी हिंसा हुई थी। ऐसे में कांग्रेस ने इसी तारीख को रैली रखकर सिख समुदाय की भावनाओं को ठेस पहुंचाई है। भाजपा ने यह अभियान विपक्ष के ‘वोट चोरी’ और चुनाव आयोग पर लगाए जा रहे आरोपों का जवाब देने के लिए शुरू किया है।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें