Popup Image
Advertisement

25 फीट गहरी खाई में गिरी मर्सिडीज 20 मिनट तक अंदर फंसा रहा परिवार

रतलाम में एयरबैग खुलने से बची पति-पत्नी और दो बच्चों की जान

Advertisement

रतलाम। दिल्ली-मुंबई 8-लेन एक्सप्रेसवे पर रविवार देर रात एक तेज रफ्तार मर्सिडीज अनियंत्रित होकर करीब 25 फीट गहरी खाई में जा गिरी। हादसे के समय कार में पति-पत्नी और उनके दो बच्चे सवार थे। एयरबैग खुलने से चारों की जान बच गई, हालांकि पत्नी और बच्चों को चोटें आई हैं। परिवार करीब 20 मिनट तक खाई में फंसा रहा। बाद में पुलिस और एनएचएआई की टीम ने उन्हें बाहर निकालकर रतलाम मेडिकल कॉलेज पहुंचाया। डीडी नगर पुलिस के मुताबिक, हादसा रविवार रात करीब 3:30 बजे धामनोद टोल से 2-3 किलोमीटर आगे पलसोड़ी के पास हुआ। मर्सिडीज में चार्टर्ड अकाउंटेंट दीपरंजन (42), उनकी पत्नी रंजना (38), बेटी आयशा (12) और बेटा आवेश (9) सवार थे।

नींद आने लगी थी, कार रोकने से पहले खाई में गिरी
दीपरंजन ने बताया कि वे दिन में मुंबई से रवाना हुए थे और रात में सफर कर रहे थे। उन्हें नींद आने लगी थी। वे गाड़ी रोककर आराम करने की सोच रहे थे, लेकिन इससे पहले ही कार खाई में गिर गई। एयरबैग खुलने के बाद उन्हें पता चला कि गाड़ी नीचे गिर चुकी है। कार का उनकी तरफ का दरवाजा दीवार की ओर होने के कारण नहीं खुल रहा था। इसके बाद वे दूसरी तरफ से बाहर निकले और पत्नी-बच्चों को भी बाहर निकाला।

Advertisement

फोन की बैटरी कम थी पत्नी का नंबर दिया
दीपरंजन ने बताया कि बाहर निकलने के बाद उन्होंने डायल 112 और एक्सप्रेसवे हेल्पलाइन 1033 पर सूचना दी। उनका एक फोन कार के अंदर फंस गया था, जबकि दूसरे फोन की बैटरी भी कम थी। उन्होंने पुलिस को अपनी पत्नी का नंबर देकर कहा कि फोन बंद होने पर उसी नंबर पर संपर्क किया जाए। उन्होंने पुलिस को रास्ते की जानकारी भी दी, जहां से खाई के ऊपर पहुंचा जा सकता था। करीब 15 से 20 मिनट तक तलाश करने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें