Popup Image
Advertisement

प्रेमिका ने ऐसा क्या किया, जिससे युवक ने की खुदकुशी

पुलिस ने हिरासत में लिया दो दोस्तों की भी तलाश

Advertisement

अक्षरविश्व न्यूज उज्जैन। दो माह पूर्व हरिनगर क्षेत्र में रहने वाले जहर खाकर आत्महत्या कर करने के मामले में उसकी प्रेमिका और दो दोस्तों के खिलाफ पुलिस ने मामला दर्ज किया है। प्रेमिका उस पर दबाव बना रही थी। जीवाजीगंज पुलिस ने सुसाइड नोट व परिजन के बयानों के बाद प्रेमिका को हिरासत में लिया है।

पुलिस ने बताया कि हरिनगर के गौतम शर्मा ने 30 अगस्त को जहर खाकर आत्महत्या की थी। उसने सुसाइड नोट छोडा था, जिसमें प्रेमिका अंजलि निवासी लालबाई फूलबाई, दोस्त राज सोलंकी निवासी अवंतिपुरा, अल्फेज निवासी फीगंज द्वारा प्रताडित करने व प्रेमिका अंजलि द्वारा शादी के लिये दबाव बनाने का उल्लेख था। पुलिस ने सुसाइड नोट की जांच और गौतम के परिजन के बयान के आधार पर तीनों आरोपियों के खिलाफ धारा 108 के तहत केस दर्ज कर अंजलि को हिरासत में लिया है। एएसआई लोकेंद्रसिंह बैस ने बताया कि दो अन्य दोस्तों की तलाश की जा रही है।

Advertisement

इकलौता कमाने वाला था
पुलिस ने बताया कि गौतम शर्मा के पिता नहीं हैं, दो बहनों की शादी हो चुकी है। वह घर में मां के साथ रहता था और इकलौता कमाने वाला था। वह इंटीरियर डेकोरेशन का काम करता था। अंजलि के ब्लैकमेल करने के कारण उसने आत्महत्या कर ली।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें