Popup Image
Advertisement

नगरनिगम संसाधनों से होगी फूड वेस्टेज टैंक की सफाई, टोल नंबर पर कॉल कर ले सकते हैं मदद

राष्ट्रीय सफाई कर्मचारी आयोग अध्यक्ष ने मृतकों के परिजनों से मुलाकात, अफसरों से चर्चा

Advertisement

मृतकों के परिजनों को जल्दी ही सौंपे जा सकते हैं चेक

उज्जैन। श्री गंगा फूट वेस्टेज टैंक के दर्दनाक हादसे के बाद अब नगरनिगम ने सफाई के लिए टोल फ्री नंबर जारी किया है। फूड वेस्टेज टैंक, सीवरेज, सेप्टिक टैंक की सफाई नगर निगम अपने संसाधनों से कराएगा। इधर, राष्ट्रीय सफाई कर्मचारी आयोग के सदस्य मनोज कुमार वाल्मीकि उज्जैन पहुंचे। उन्होंने घटनास्थल देखा, मृतकों के घर जाकर शोक जताया और फिर अफसरों से मुलाकात की। पुलिस-प्रशासनिक कार्रवाई से वे संतुष्ट दिखाई दिए। परिजनों को सहायता राशि के चेक उनकी मौजूदगी में सौंपने की बात उन्होंने अफसरों से की।

Advertisement

निगमायुक्त अभिलाष मिश्रा ने बताया कि नगरनिगम में सीवर, सेप्टिक एवं फूड वेस्टेज टैंक की सुरक्षित सफाई के पूरे संसाधन हैं। मशीनरी भी पर्याप्त है। ऐसे में किसी भी भवन मालिक, होटल एवं कमर्शियल संस्थान को निजी स्तर पर सफाई करने की जरूरत नहीं है। संबंधित लोग निगम के संसाधन से सफाई कार्य करा सकते हैं।

1500 लीटर से लेकर 8 हजार लीटर तक का टैंक साफ करने की क्षमता
मिश्रा ने बताया कि निगम के पास मौजूद मशीनों से 1500 से लेकर 8 हजार लीटर तक के टैंक साफ किए जा सकते हैं। इसके लिए जेटिंग-सक्शन मशीन, सक्शन मशीन, सीवर सक्शन मशीन, सीवर मशीन, पावर बकेट आदि है। निगम काम की प्रकृति के अनुसार सफाई करा सकता है।

Advertisement

इन नंबरों पर करे संपर्क

सीवरेज, सेप्टिक और फूड वेस्ट टैंक की सफाई के लिए निगम ने तीन नंबर जारी किए हैं। इन पर कॉल कर सुविधा ली जा सकती है। नंबर यह हैं।
1- 7067711995, 0734-2535244, टोल फ्री नंबर-14420

मृतकों के परिजन से मिले सफाई आयोग सदस्य
राष्ट्रीय सफाई आयोग के सदस्य मनोज वाल्मीकि भी मंगलवार को उज्जैन पहुंचे। उन्होंने हादसे में जान गंवाने वाले कमलेश तंबोली, नितिन खत्री और वाहिद के परिजनों से मुलाकात की। उन्होंने घटना स्थल भी देखा। फिर कलेक्टर रौशनकुमार सिंह, एसपी प्रदीप शर्मा और निगमायुक्त अभिलाष मिश्रा से चर्चा की। बंद कमरे में हुई चर्चा में वह पुलिस एवं प्रशासनिक कार्रवाई से संतुष्ट दिखाई दिए। उन्होंने सहायता राशि के चेकों का वितरण जल्दी से करने की बात की। उन्होंने कहा कि इस मौके पर वह भी उपस्थित रहना चाहेंगे।

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें