Popup Image
Advertisement

दो साल से गुम मोबाइल मिले तो खिले चेहरे

दिवाली से पहले उज्जैन पुलिस ने 522 मोबाइल लौटाए

Advertisement

तीन साल में 2560 डिवाइस लौटाए जा चुके हैं

अक्षरविश्व न्यूज उज्जैन। पुलिस कंट्रोलरूम के सभागृह में मंगलवार की दोपहर अलग ही माहौल था। दो साल पहले मोबाइल खोने से मायूस रहे लोगों के चेहरे खुशी से खिले हुए थे। उज्जैन पुलिस ने दिवाली से पहले 522 मोबाइल लौटाए। एक करोड़ रुपए कीमत के इन मोबाइलों को अलग-अलग तरीके से बरामद किया गया था।

Advertisement

दरअसल, यह मोबाइल अलग-अलग जगह से गुम हुए थे या चोरी चले गए थे। शिकायत के बाद पुलिस इन डिवाइस की तलाश कर रही थी। ट्रैकिंग के दौरान जैसे ही इनका पता चला, संबंधित से मोबाइल जब्त कर लिया गया। आईटी सेल और साइबर टीम ने इसके लिए खूब मेहनत की। एसपी प्रदीप शर्मा खुद लोगों को मोबाइल देने पहुंचे। इस साल पुलिस ने अब तक 928 मोबाइल लौटाए हैं।

किस साल में कितने मोबाइल लौटाए

Advertisement
साल मोबाइल की संख्या कीमत (₹)
2023 235 5,87,500
2024 445 92,05,000
2025 952 1,81,65,000
2026 928 1,73,00,000
कुल 2,560 5,05,45,000

 

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें