Popup Image

धनतेरस पर ग्रामीणों को मिला संपत्ति का अधिकार, सरकार कराएगी 50 लाख नि:शुल्क रजिस्ट्रियां

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हितग्राहियों को सौंपे स्वामित्व दस्तावेज, उत्कृष्ट कार्य करने वाले पटवारियों का किया सम्मान

Advertisement

भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने शुक्रवार को धनतेरस के अवसर पर मुरैना जिले के ग्राम करुआ में मुख्यमंत्री रजिस्ट्री योजना के तहत स्वामित्व दस्तावेजों के पंजीयन अभियान का शुभारंभ किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ग्रामीणों और किसानों को उनकी संपत्ति का वैधानिक मालिकाना हक दिलाने के लिए प्रदेशभर में 50 लाख नि:शुल्क रजिस्ट्रियां कराने का लक्ष्य लेकर काम कर रही है। इसके तहत ग्रामीणों को उनके मकानों और संपत्तियों की पक्की रजिस्ट्री उपलब्ध कराई जा रही है।

मुख्यमंत्री ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की और रिमोट का बटन दबाकर योजना का शुभारंभ किया। उन्होंने हितग्राहियों से बातचीत कर रजिस्ट्री मिलने के बाद होने वाले लाभों की जानकारी ली। साथ ही अभियान में उत्कृष्ट कार्य करने वाले पटवारियों का सम्मान भी किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि आजादी के बाद ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों के पास अपनी जमीन पर बने पक्के मकानों के भी रजिस्टर्ड दस्तावेज नहीं होते थे। इससे उन्हें बैंक से ऋण लेने और संपत्ति का उपयोग करने में परेशानी होती थी।

Advertisement

गरीब के जीवन में सुख का सवेरा लाना ही हमारी कामना : सीएम
मुख्यमंत्री ने धनतेरस पर मुख्यमंत्री निवास स्थित मंदिर में भगवान कुबेर से प्रदेशवासियों के जीवन में सुख, समृद्धि और आरोग्यता बनाए रखने की प्रार्थना की। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने प्रदेशवासियों को धनतेरस और दीपोत्सव की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि हमारी कामना है कि परमात्मा की कृपा और अपने सामथ्र्य व समृद्धि से हम गरीब से गरीब व्यक्ति के जीवन में सुख का सवेरा ला सकें। सभी के काम आएं और समाज में ‘जियो और जीने दोÓ का भाव मजबूत हो।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें