Popup Image

जबलपुर में झुग्गी बस्ती में आग, 50 झोपड़ी खाक

जबलपुर। धनतेरस की रात जबलपुर के गाजी नगर झुग्गी बस्ती में भीषण आग लग गई। रात करीब 2 बजे लगी आग ने देखते ही देखते विकराल रूप ले लिया। एक के बाद एक 50 झुग्गियां इसकी चपेट में आकर खाक हो गईं। सूचना पर मौके पर पहुंचे 13 दमकल वाहन रातभर आग बुझाने में जुटे रहे। इसके बावजूद आग पूरी तरह नहीं बुझाई नहीं सकी।

Advertisement

सुबह आग पर काबू पा लिया गया है। गोहलपुर थाना क्षेत्र में लेमा गार्डन के पास गाजी नगर मैदान की झुग्गी बस्ती में करीब 350 झुग्गियां हैं। आग की लपटें इतनी तेज थीं कि आसपास की झोपडिय़ां भी इसकी चपेट में आती चली गईं। सूचना मिलते ही पुलिस, नगर निगम, एमपीबी और दमकल विभाग की टीमें मौके पर पहुंचीं। दमकल वाहनों और टैंकर का पानी खत्म होने पर वाहनों को दोबारा भरकर मौके पर भेजा जाता रहा। एहतियातन बिजली कंपनी ने इलाके की बिजली सप्लाई भी बंद कर दी थी।

फायर ब्रिगेड कर्मचारी ओमप्रकाश श्रीवास्तव ने बताया कि टीम ने काफी हद तक आग पर काबू पा लिया था। बाकी हिस्से में भी आग बुझाने के प्रयास जारी हैं।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें