Popup Image

खेत पर पैदल जा रहे युवक को अज्ञात वाहन ने रौंदा

अक्षरविश्व न्यूज उज्जैन। ग्राम रूई में रहने वाला युवक शुक्रवार रात खेत में पानी देने जाते समय एक अज्ञात वाहन की चपेट में आ गया। उसकी मौत हो गई।भैरवगढ़ थाना पुलिस ने मर्ग कायम कर शव का पीएम कराया। अंबाराम भाटी पिता गुलाब सिंह (48) निवासी ग्राम रूई रात 9 बजे मामा के खेत में पानी देने पैदल जा रहा था।

Advertisement

ढाबे के पास अज्ञात वाहन ने उसे रौंद दिया। गंभीर हालत में सड़क किनारे पड़े अंबाराम को ग्रामीणों ने देखा और उसके परिजन को सूचना दी। बेटे युवराज ने बताया कि पिता को अस्पताल लाए,जहां डॉक्टर ने परीक्षण के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। अंबाराम के 3 बच्चे हैं और वह मजदूरी करता था।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें