श्री महाकाल के दर पर पहुंचे स्पेशल बच्चे, महामंडलेश्वर और अभिनेता

उज्जैन। दिवाली के मौके पर बाबा महाकाल के दरबार में स्पेशल बच्चे अपने अभिभावकों और शिक्षकों के साथ पहुंचे। महामंडलेश्वर और अभिनेता ने भी दर्शन किए।
दरअसल, दिल्ली के साहिबजादा फतेहसिंह स्पेशल स्कूल के बच्चे मंदिर पहुंचे थ्ेा। उन्होंने अभिभावकों और शिक्षकों के सामने दर्शन की इच्छा जताई थी। शनिवार को अभिभावक-शिक्षक उन्हें लेकर आए थे। मंदिर प्रशासन ने उनके पृथक दर्शन की व्यवस्था की। इससे वे अभिभूत नजर आए।
टीवी अभिनेता ने टेका माथा
टीवी अभिनेता तनुज महाशब्दे ने भी बाबा महाकाल के दर्शन किए। महाशब्दे टीवी सीरियल तारक मेहता का उल्टा चश्मा में अय्यर के किरदार में नजर आते हैं।
महामंडलेश्वर ने कहा प्रयागराज के कुंभ को पीछे छोड़ेगा उज्जैन
महामंडलेश्वर यतीद्रानंद गिरि ने भी बाबा महाकाल के दर्शन किए। कलेक्टर रौशनकुमार ङ्क्षसह ने उनका अभिनंदन किया। गिरि ने कहा कि बाबा महाकाल के दर्शन करके बहुत अच्छा लगा। सिंहस्थ की तैयारी देखकर अच्छा लगा। सीएम के नेतृत्व में तैयारी बेहतर चल रही है। जिस तरह सनातन में लोगों की आस्था बढ़ी है,ऐसे में लगता है कि यहां का सिंहस्थ प्रयागराज के कुंभ को पीछे छोड़ देगा। गिरि ने अनुयायियों को उज्जैन सिंहस्थ में आने का न्योता भी दिया।









