Popup Image

7 साल की बच्ची से गैंगरेप फिर पत्थर से मारकर हत्या

शव पेड़ के खोखले तने में छिपाया, 2 गिरफ्तार

Advertisement

गरोठ। 7 साल की बच्ची की गैंगरेप के बाद हत्या कर दी गई। बच्ची का शव गांव में बरगद के पेड़ के खोखले तने के अंदर मिला। उसके चेहरे पर खरोंच और शरीर के दूसरे हिस्सों पर चोट के निशान मिले हैं। सिर पर भारी पत्थर से हमला कर उसे कुचला गया था। 7 डॉक्टरों की टीम ने बच्ची का शॉर्ट पोस्टमॉर्टम किया, जिसमें गैंगरेप की पुष्टि हुई।

पुलिस ने मामले में दो आरोपियों जितेंद्र मेहर और दशरथ सिंह को गिरफ्तार किया है। बच्ची का शव मिलने के बाद गुस्साए परिजन और ग्रामीणों ने थाने के बाहर जमकर हंगामा किया। उन्होंने सड़क पर ट्रैक्टर के टायर रखकर दोपहर 2 बजे से चक्काजाम कर दिया। एसपी विनोद कुमार मीणा घटनास्थल का मुआयना करने पहुंचे।

Advertisement

इस दौरान कुछ लोग एसपी की गाड़ी के सामने लेट गए। प्रदर्शन के चलते पूरा बाजार भी बंद रहा। मामला गरोठ थाना क्षेत्र का है। पुलिस पूछताछ में एक आरोपी ने बताया कि सोमवार को गांव में छोड़ फाड़ उत्सव हो रहा था। इसी दौरान दोपहर करीब 2 बजे घटना की जानकारी मिली।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें