Popup Image

ऑपरेशन प्रहार : गांजे के साथ पकड़े गए 3 आरोपी

2. 587 किलो ग्राम गांजा

Advertisement

उज्जैन। ऑपरेशन प्रहार के तहत मादक पदार्थों के तस्करों के खिलाफ पुलिस की धरपकड़ लगातार जारी है। इसी कड़ी में तीन आरोपियों को पकड़ा गया। इनसे 2.587 किलोग्राम गांजा जब्त किया गया।

 केस 1- खाचरौद पुलिस ने भाटखेड़ी रोड रेलवे पुलिया के पास से 35 साल के मंगल पिता सुनील को गांजे के साथ हिरासत में लिया। झाबुआ जिले के सारंगी थाने के नयापाड़ा का रहने वाला मंगल फिलहाल खाचरौद के स्टेशन रोड से गांजा कारोबार संचालित कर रहा था। उससे 752 ग्राम गांजा जब्त किया गया।

Advertisement

 केस 2. भाटपचलाना पुलिस ने रेलवे फाटक के पास से 41 साल के राकेश पिता हटे सिंह को पकड़ा। बडऩगर के मौलाना का रहने वाले आरोपी से 549 ग्राम गांजा,जब्त किया गया।

केस 3. नानाखेड़ा पुलिस ने इंजीनियरिंग कॉलेज ग्राउंड के पास से 38 साल के मोनू उर्फ कुशाल सिंह पिता रामकिशोर, को पकड़ा है। चिमनगंज मंड़ी थाने के पटेलनगर के निवासी मोनू के पास से 1.286 किलोग्राम गांजा जब्त किया गया।
सभी मामलों में एनडीपीएस के प्रकरण दर्ज किए गए हैं।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें