मुहूर्त में सोयाबीन 9001रुपए और चना 21,133 रुपए क्विंटल बिका

कारोबार : चिमनगंज कृषि उपज मंडी और दौलतगंज होलसेल किराना बाजार में बना कीर्तिमान
गोअन्नकूट, महाआरती और मिलन समारोह में शामिल हुए व्यापारी
अक्षरविश्व न्यूज उज्जैन। पांच दिन का दीपोत्सव मनाने के बाद गुरुवार से एक बार फिर शहर का कारोबार दौड़ पड़ा। कृषि उपज मंडी और दौलतगंज होलसेल किराना बाजार में मुहूर्त के सौदे में सोयाबीन रिकॉर्ड 9001 रुपए और चना 21,133रुपए क्विंटल बिका। गेहूं को भी अच्छे दाम मिले और यह 4201 रुपए बिका। दौलतगंज होलसेल किराना बाजार में भी मुहूर्त के सौदे में शकर 2770 से 2800 रुपए कट्टा बिकी।
कृषि उपज मंडी, चिमनगंज में अनाज तिलहन व्यवसायी संघ ने मुहूर्त के सौदों से पहले गो अन्नकूट, महाआरती एवं व्यापारी पारिवारिक मिलन समारोह किया।
अनाज तिलहन व्यवसायी संघ अध्यक्ष जितेंद्र अग्रवाल ने गणेश मंदिर में पूजन और महाआरती से कार्यक्रम की शुरुआत की। मुख्य अतिथि सांसद संत उमेशनाथ , विधायक अनिल जैन कालूखेड़ा, विधायक डॉ. चिंतामणि मालवीय, यूडीए अध्यक्ष डॉ. रवि सोलंकी, सिंहस्थ मेला प्राधिकरण अध्यक्ष जगदीश अग्रवाल, निगम सभापति कलावती यादव, भाजपा नगर अध्यक्ष संजय अग्रवाल, भाजपा ग्रामीण अध्यक्ष राजेश धाकड़, पूर्व अध्यक्ष बहादुर सिंह बोरमुंडला, समाजसेवी नारायण यादव, अभय यादव थे।
अतिथियों ने लॉटरी से प्रथम तीन किसानों का चयन किया। मुहूर्त नीलामी में सोयाबीन 9,001 रुपए, गेहूं 4,201 रुपए एवं चना 21,113 रुपए प्रति क्विंटल के भाव बिका। तीनों कृषि उपज की नीलामी में प्रदेश में सर्वाधिक रही।
पर्यावरण को प्रदूषण मुक्त रखें
उमेशनाथ महाराज ने कहा कि प्रकृति हमें जल, वायु और अन्न प्रदान करती है। हमारा भी दायित्व है कि पर्यावरण को प्रदूषण मुक्त एवं स्वच्छ रखें।
विधायक अनिल जैन कालूखेड़ा ने कहा कि प्रदेश सरकार मंडियों, किसानों और व्यापारियों के विकास के लिए प्रतिबद्ध है। इसी के तहत एलिवेटेड कॉरिडोर की एक भुजा चिमनगंज कृषि उपज मंडी में उतरेगी। कार्यक्रम में संचालक अनिल गर्ग, अनिल शेखावत, उदित जैन, अशोक तलेरा, राजेंद्र राठौड़, बाबूलाल सिंघल, निमेष अग्रवाल, संदीप सारड़ा, संतोष गर्ग, अभिषेक जैन, उमेश जैन, विजय कोठारी, घनश्याम मारू, क्रितेश हरभजनका, मनीष जैन (गावड़ी), दीपक लाठी, शालभद्र जैन, अतुल खंडेलवाल, शैलेंद्र बुंदेला, समरेश अग्रवाल, कमल पटेल सहित अनेक व्यापारी उपस्थित रहे। संचालन राजेंद्र राठौड़ ने किया। आभार संघ सचिव हजारीलाल मालवीय ने माना।
मूंगफली तेल 3000 से 3150 रुपए बिका
दौलतगंज होलसेल किराना एसोसिएशन ने मुहूर्त के सौदों से पहले सम्मान समारोह रखा। इसमें दो वरिष्ठ व्यापारियों का सम्मान किया।
मुख्य अतिथि विधायक अनिल जैन, सिंहस्थ मेला प्राधिकरण अध्यक्ष जगदीश अग्रवाल, यूडीए अध्यक्ष डॉ. रवि सोलंकी, भाजपा नगर अध्यक्ष संजय अग्रवाल थे। इस दौरान वरिष्ठ व्यापारी कनकमल जैन (फर्म पूनम सेल्स कार्पोरेशन) एवं शंकरलाल उत्तमानी (फर्म हीरानंद लालचंद) का अतिथियों ने शाल, श्रीफल व प्रशस्ति पत्र से सम्मान किया।
एसोसिएशन अध्यक्ष अजय रोहरा ने ने स्वागत भाषण दिया।
विधायक अनिल जैन ने कहा कि व्यापारी, दलाल और श्रमिकों के सामंजस्य से व्यापार होता है। डॉ. रवि सोलंकी ने विकास प्राधिकरण के सिंहस्थ कार्यों की जानकारी साझा की। सिंहस्थ मेला प्राधिकरण जगदीश अग्रवाल ने कहा कि उज्जैन को प्रदेश का सबसे बड़ा हवाई अड्डा बनने जा रहा है।
इस मौके पर व्यापारी दीपक मेड़तवाल, जयप्रकाश राठी, अशोक जैन, राधारमण नागर, विद्याभूषण जैन, चन्द्रप्रकाश गादिया, हीराालाल जितवानी, सुरेश सनमुखानी, अर्जुन भीमवानी, मुकेश सोनगरा, अमन सोनगरा, अभय जैन, रमेश परवाल, शैलेंद्र परमार, रवि नाटानी, चेतन गुरुनानी, रुपचंद सामधानी, गौरव गर्ग, राजेन्द्र गर्ग, दिलीप बाकलीवाल, रौनक अग्रवाल, लोकेंद गंगवाल, गगन जैन, शरद जैन, सुनिल जैन, घनश्याम रोहरा, सुरेन्द्र अग्रवाल, शंकर उत्तमानी, रमेश चोपड़ा, मुरली भीमवानी, सुनील कांकरिया, अभिजर भाई, संजय कांकरिया, नारायण रामलानी, मुकेश दिसावल, नवनीत गुप्ता, शेषमल चोपड़ा, नवनीत गुप्ता, राजकुमार बाकलीवाल, अनुज लोढ़ा, अशोक खंडेलवाल, सुनिल अग्रवाल आदि उपस्थित थे ।आभार नवीन कांकरिया ने माना।
मुहूर्त में किस भाव बिकी सामग्री
शकर कट्टा 2770 से 2800, तेल मूंगफली 3000 से 3150, तेल सोयाबीन 2250 से 2350, चना दाल मीडियम 91 से 93, चनादाल बोल्ड 105 से 108, तुवर दाल 150 से 155, मूंग दाल 96 से 102, मूंग मोगर 109 से 113, गुड कटोरा 54, बेसन कट्टा (30 किग्रा 2950, वनस्पती धी 2150 (13 लीटर), नारियल 4650 से 5000, पोहा 51 से 60 आदि।









