कार्तिक मेला : 19 बड़े झूलों की आरंभिक बोली ने बढ़ाया टेंशन

टेंडर ज्यादा पर गए तो झुलना पड़ेगा महंगा
कल है टेंडर भरने की अंतिम तारीख
अक्षरविश्व न्यूज उज्जैन। 23 नवंबर से शुरू होने जा रहे कार्तिक मेले में इस बार झूला झुलना महंगा हो सकता है। इसकी वजह है 19 बड़े झूलों के लिए जारी की गई आरंभिक बोली। यह बोली पिछले साल दिए गए टेंडर की राशि से शुरू होगी। ऐसे में अगर बोली आगे बढ़ती है तो झूले की जमीन के दाम आसमान पर पहुंच जाएंगे। संचालक कीमत वसूली के लिए टिकट दर में इजाफा करेंगे। पिछली बार झूले के टिकट 50 रुपए तक पहुंच गए थे। इस बार यह 70 से 100 रुपए तक पहुंचने की आशंका रहेगी।
दरअसल, कार्तिक मेले का मजा ही शहरवासी झूले और जलेबी में खोजते हैं। मेला झूला संचालकों की आय का जरिया भी है। पहले झूलों का आवंटन नगरनिगम की समिति करती थी, तब मामूली आय होती थी।अब टेंडर प्रक्रिया से झूले दिए जाने लगे हैं और इसका फायदा निगम के खजाने को हो रहा है।
पिछले साल नगरनिगम ने 19 बड़े झूलों को टेंडर प्रक्रिया के जरिये दिया और 1.33 करोड़ रुपए की इंकम भी कमाई। इस बार इन्हीं 19 बड़े झूलों को सिंगल टेंडर के जरिये देने का प्रस्ताव एमआईसी ने सदन में रखा था, जिसे सदन ने अस्वीकार कर दिया था। नई व्यवस्था के जरिये पिछले साल की ही तरह इस बार भी टेंडर प्रक्रिया से झूले की जगह आवंटित की जाएगी। समय कम होने से निगम ने झूलों के लिए टेंडर जारी कर दिया है। शनिवार तक टेंडर भरे जा सकेंगे। दोपहर 12 बजे तक बिड भरी जा सकती है ओर दोपहर १ बजे टेंडर खोला जाएगा।
इस बार क्या परेशानी
निगम प्रशासन ने इस बार टेंडर जारी करते समय न्यूनतम मूल्य वही रखा है, जो पिछले साल झूलों ने बोली में चुकाया था। यानी झूले वालों केा पुराने वाले मूल्यवाली टेंडर राशि से ऊपर राशि भरनी होगी। यह राशि अधिक हो सकती है।
यहां परेशानी
पिछली बार ३५3६० फीट वाले झूले की जगह की प्राइज बोली १,५७,००० रखी गई थी, जबकि ४०3६० की१,८०,०००। इसी तरह ४२3६० की न्यूनतम बोली १,८९,००० थी, जबकि ६०3६० की २,७०,००० और ४०3७० की २,१०,००० थी। इसी तरह ३८3६५ का मूल्य १,८५,००० और ४०3६५ का रिजर्व प्राइस १,९५,००० हजार थी।
कई की रिजर्व प्राइस 4 गुना तक
इस बार कई झूलों की रिजर्व प्राइज चार गुना तक है। जैसे पिछली बार ६०3६० के झूले की प्राइस २,७०,००० थी, इस बार यह प्राइज ९,२१,००० है। करीब चार गुना कीमत पर अगर झूला चला गया तो ऑनर टिकट से वसूली करेंगे।
नोट : पिछले साल ५५3६० की साइज की जगह नहीं थी।
हमारा काम निगम का खजाना भरना, घाटे का सौदा करना नहीं
हमारा काम निगम का खजाना भरना है। इसलिए प्राइज वहीं रखे गए हैं, जो पिछली बार झूला संचालकों ने चुकाए थे। अब इससे अधिक राशि की बोली उन्हें देनी होगी। इस प्रक्रिया से निगम की आय बढ़ेगी। पहले निगम को मेले पर खर्च करना पड़ता था, आज मेला कमाई करके दिखा रहा है।
रजत मेहता, प्रभारी राजस्व समिति
इस साल किस झूले का क्या न्यूनतम मूल्य
| नंबर | साइज | राशि (₹) |
|---|---|---|
| 1 | 55×60 | 4,92,700 |
| 2 | 55×60 | 5,87,000 |
| 3 | 42×60 | 6,51,500 |
| 4 | 42×60 | 6,51,500 |
| 5 | 42×60 | 6,51,500 |
| 6 | 42×60 | 6,51,500 |
| 7 | 42×60 | 4,51,000 |
| 8 | 60×60 | 9,21,000 |
| 9 | 40×70 | 8,54,000 |
| 10 | 40×70 | 8,54,000 |
| 11 | 38×65 | 3,52,000 |
| 12 | 38×65 | 5,75,000 |
| 13 | 38×65 | 6,11,800 |
| 14 | 38×65 | 6,21,000 |
| 15 | 38×65 | 7,22,000 |
| 16 | 38×65 | 7,54,000 |
| 17 | 40×65 | 9,72,000 |
| 18 | 40×65 | 9,72,000 |
| 19 | 40×65 | 9,72,000 |









