Popup Image

रिफंड के लिए कस्टमर केयर को कॉल करने पर की ठगी

ऑनलाइन ऑर्डर लौटाने पर नहीं मिले पैसे, फोन-पे पर कोड डलवाकर ठगों ने खाते से निकाले रुपए

Advertisement

भोपाल। भोपाल में ऑनलाइन ऑर्डर लौटाने के बाद रिफंड नहीं मिलने पर कस्टमर केयर से संपर्क करना एक व्यक्ति को महंगा पड़ गया। खुद को अमेजन कस्टमर केयर का कर्मचारी बताने वाले साइबर ठग ने फोन-पे के जरिए उनके बैंक खातों से 35 हजार 417 रुपए
निकाल लिए।

आरोपी ने पहले बैंक खाते में समस्या बताई और फिर व्हाट्सएप के जरिए संपर्क कर फोन-पे पर कोड दर्ज करवाए। रकम निकलने के बाद फरियादी को धोखाधड़ी का पता चला। मामले में गुरुवार को पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज किया है।
पुलिस के मुताबिक, सुदामा नगर ऐशबाग निवासी दिलशाद खान ने ऑनलाइन सामान ऑर्डर किया था। प्रोडक्ट वापस करने के बाद भी उन्हें रिफंड नहीं मिला तो उन्होंने डिलीवरी बॉय से संपर्क किया। डिलीवरी बॉय ने गूगल पर अमेजन कस्टमर केयर का नंबर सर्च कर शिकायत करने की सलाह दी। इसके बाद दिलशाद ने गूगल से मिले नंबर पर कॉल किया।

Advertisement

फोन उठाने वाले व्यक्ति ने बैंक खाते में समस्या होने की बात कही और दूसरा खाता देने को कहा।
कुछ देर बाद आरोपी ने व्हाट्सएप के जरिए दिलशाद से संपर्क किया। उसने फोन-पे पर अपने बताए अनुसार कोड दर्ज करने को कहा। फरियादी ने जैसे ही कोड डाले, उनके बैंक खातों से रकम निकलना शुरू हो गई।
आरोपी ने बैंक ऑफ बड़ौदा के खाते से 3,458 रुपए निकाले। वहीं, आईडीबीआई बैंक के खाते से दो ट्रांजेक्शन में 3,458 और 28,501 रुपए निकाल लिए। इस तरह तीन ट्रांजेक्शन में कुल 35,417 रुपए की ठगी की गई।

बैंक से मैसेज मिलने पर धोखाधड़ी का पता चला
बैंक ट्रांजेक्शन के मैसेज मिलने पर फरियादी को अपने साथ हुई धोखाधड़ी का पता चला। उन्होंने आरोपी को दोबारा फोन किया, लेकिन उसने कॉल रिसीव करना बंद कर दिया। इसके बाद दिलशाद ने साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर शिकायत दर्ज कराई।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें