Popup Image

रुद्राक्ष पर फिर नियम तोड़ने का आरोप, कंपनी पर 5 लाख जुर्माना, 3 कर्मचारी हटाए

दादागीरी : श्री महाकालेश्वर मंदिर के नंदीगृह से बनाई रील और सोशल मीडिया पर कर दी पोस्ट

Advertisement

सुरक्षाकर्मी विधायक पुत्र के सामने झुके नजर आए

अक्षरविश्व न्यूज उज्जैन। इंदौर की 3 नबंर विधानसभा के विधायक गोलू शुक्ला के बेटे रुद्राक्ष शुक्ला ने शुक्रवार को एक बार फिर महाकाल मंदिर में नियमों को धता बता दिया। वीआईपी की तरह ई-कार्ट में बैठकर शंख द्वार तक पहुंचे रुद्राक्ष के सामने मंदिर के सुरक्षाकर्मी बिछे नजर आए। रुद्राक्ष ने नंदीगृह से पूजन किया, इसकी वीडियोग्राफी कराई और रील अपने सोशल मीडिया पर अपलोड कर दी। मंदिर प्रबंधन ने सुरक्षा कंपनी कोर पर 5 लाख रुपए का जुर्माना लगाया है, तीन कर्मचारियों को हटाया गया है।

Advertisement

रुद्राक्ष दोपहर के समय गैंगस्टर की तरह महाकाल मंदिर पहुंचा था। उसने नीलकंठ द्वार से ई-कार्ट ली। कुरता-पाजामा पहने रुद्राक्ष शंख द्वार पर जब उतरा तो कोर कंपनी के सुरक्षाकर्मी उसके सामने बिछे नजर आए। वह झुक-झुक कर उसका अभिवादन करते रहे। कोटितीर्थ कुंड से होते हुए जल द्वार से उसने एंट्री ली और गर्भगृह के बाहर खड़े होकर आरती की।

इस दौरान उसके साथ आए लोग वीडियोग्राफी करते रहे। हर दृश्य को उन्होंने कैमरे में कैद किया और किसी ने भी उन्हें नहीं रोका। नंदीगृह से उसने बाबा महाकाल को दंडवत प्रणाम किया और फिर सभामंडप के मंदिरों में माथा टेका। इस बीच उसकी टीम वीडियो बनाती रही। 1.52 मिनट के इस वीडियो को रुद्राक्ष ने अपने सोशल मीडिया पर लोड कर दिया।

Advertisement

रील देखने के बाद हरकत में आया प्रशासन
रील देखने के बाद मंदिर प्रशासन हरकत में आया और ताबड़तोड़ एक्शन शुरू हुआ। नंदीगृह में तैनात तीन सुरक्षाकर्मियों को तत्काल प्रभाव से हटा दिया गया है। इनके नाम प्रवीण पाल, गौरव गुर्जर और मधु नागर हैं। यह तीनों कोर कंपनी के कर्मचारी है। सेवा में लापरवाही बरतने पर कोर कंपनी पर 5 लाख रुपए का जुर्माना लगाया गया है। पीआरओ आशीष फलवाडिय़ा ने बताया कि कोर कंपनी पर 5 लाख का जुर्माना किया गया है। उसके तीन कर्मचारियों को लापरवाही का दोषी पाया गया है। कंपनी ने इनको हटा दिया है।

रुद्राक्ष की हरकत नई नहीं, पहले गर्भगृह में घुस चुका

विधायक पुत्र रुद्राक्ष की हरकत नई नहीं है। वह पहले भी श्री महाकालेश्वर मंदिर के गर्भगृह में घुस चुका है।

अक्सर वह ऐसी हरकत करता रहता है।

 देवास के चामुंडा माता मंदिर में वह और उसके दोस्त आधी रात को घुस चुके हैं। इस दौरान उन्होंने पुजारी पुत्र से मारपीट भी की थी। यह मामला तब दबा दिया गया था।

प्रशासक ने देखें मंदिर के काम
उज्जैन। श्री महाकालेश्वर मंदिर समिति के प्रशासक प्रथम कौशिक ने शुक्रवार को परिसर में चल रहे काम देखें। उनके दौरे की शुरुआत महाकालेश्वर मंदिर चौराहे से हुई।गेट नंबर 1, अवंतिका द्वार, 24 खंबा माता मंदिर, दुग्गड़ परिसर, हरसिद्धि रोड, विजिटर फैसिलिट सेंटर

-3 बड़ा गणेश मंदिर रोड एवं हरसिद्धि मंदिर रोड का उन्होंने मुआयना किया। कौशिक ने अफसरों से कई मुद्दों पर बात की और जरूरी निर्देश दिए।

सारे निर्माण कार्य प्रोजेक्ट अनुसार समयसीमा में पूरा करें।

 निर्माण कार्य के दौरान श्रद्धालुओं की दर्शन व्यवस्था में किसी तरह की परेशानी नहीं हो।

जूता स्टैंड की क्षमता बढ़ाई जाए।

मंदिर की व्यवस्था भी देखी
प्रशासक ने मंदिर की व्यवस्था भी देखी। मोबाइल लॉकर, शीघ्र दर्शन टिकट काउंटर, नि:शुल्क जूता स्टैंड का मुआयना भी किया।

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें