Popup Image

सिंहस्थ गुरु के चलते 21 फरवरी तक शुभ कार्य शास्त्रसम्मत नहीं, 22 फरवरी से करें शुभ कार्य

योगनिद्रा से जागेंगे 21 को श्रीहरि विष्णु गूंजेगी शहनाई

Advertisement

अक्षरविश्व न्यूज उज्जैन। भगवान विष्णु के योगनिद्रा से उठने का समय आ गया है। देवउठनी एकादशी 20-21 नवंबर को है और इस दिन से शुभ कामों की शुरुआत होगी। हालांकि इस बार सिंहस्थ गुरु के चलते 21 फरवरी तक शुभ कामों को शास्त्रसम्मत नहीं माना जा रहा है।

मालवा के ज्योतिष गुरु डॉ. अशोक शास्त्री ने बताया कि इस बार चातुर्मास की शुरुआत 25 जुलाई (देवशयनी एकादशी ) से हुई थी। इसका समापन 20 – 21 नवंबर, शुक्रवार – शनिवार को देवउठनी एकादशी से होगा। मान्यता है कि चातुर्मास के दौरान भगवान विष्णु योगनिद्रा में रहते हैं और वे कार्तिक महीने के शुक्ल पक्ष की एकादशी (देवउठनी एकादशी या प्रबोधिनी एकादशी )पर अपनी निद्रा पूरी करते हैं। एकादशी तिथि 20 नवंबर को सुबह 7.15 बजे से शुरू होकर 21 नवंबर को सुबह 6.31 मिनट तक रहेगी। गृहस्थ परंपरा में व्रत 20 नवंबर को रखा जाएगा, जबकि वैष्णव परंपरा में 21 नवंबर को एकादशी होगी।

Advertisement

भगवान विष्णु की पूजा और तुलसी विवाह का महत्व
डॉ. अशोक शास्त्री के अनुसार देवउठनी एकादशी पर भगवान विष्णु की विधि-विधान से पूजा कर भगवान को उठाने की परंपरा निभाई जाती है। इस दिन माता तुलसी का विवाह विष्णु जी के शालिग्राम स्वरूप के साथ कराया जाता है। तुलसी जी को सजाकर विवाह की रस्में निभाई जाती हैं।

देवउठनी पर मांगलिक कार्य होंगे पर बाद में ठीक नहीं
डॉ. अशोक शास्त्री के अनुसार अगर शुभ कार्य मुहूर्त नहीं होने की वजह से रुका है तो देवउठनी (देवोत्थान) एकादशी पर मांगलिक कार्यों की शुरुआत कर सकते हैं। हालांकि वे कहते हैं आश्विन शुक्ल 5 ( 15 अक्टूबर 2026) से फाल्गुन कृष्ण 1 ( 21 फरवरी 2027) तक गुरु सिंह राशि में भ्रमणशील हैं। ऐसे में इस अवधि में मंगलकार्य (विवाह, गृहारंभ, गृहप्रवेश, देवप्रतिष्ठा ) शास्त्रानुसार निषिद्ध रहेंगे। डॉ. शास्त्री के मुताबिक सिंहस्थ गुरु सकल शुभ कार्यों के लिए अग्राह्य माना गया है,

Advertisement

किंतु ज्योतिष शास्त्रीय प्रमाणों के आधार पर वचन गुरु के कुछ अंशों – नक्षत्रों तक तथा कुछ वाक्य स्थान ( प्रदेशों ) विशेषों में ही निषेध करते हैं , स्थान विशेष के अंतर्गत गंगा – गोदावरी नदी के मध्यवर्ती स्थानों ( गंगा के दक्षिण तथा गोदावरी के उत्तरी भाग ) में सिंहस्थ गुरु में विवाह आदि शुभ मंगल कार्य वर्जित हैं । महर्षि वशिष्ठ के मतानुसार गंगा – गोदावरी के मध्यवर्ती क्षेत्र मध्यप्रदेश , राजस्थान , दिल्ली , छत्तीसगढ़ , ओडिशा , बंगाल , बिहार , गुजरात के साथ उत्तरप्रदेश आदि का अधिकतर हिस्सा माना जाता है।

विवाह का मुहूर्त

 फरवरी- 22, 23, 25, 27 व 28 ।

 मार्च – 3, 9, 10 व 14।

अप्रैल- 16, 17, 18, 20, 22, 23 व 27 ।

मई – 2, 3, 7, 8, 9, 15, 16, 18, 20, 22, 24, 30 व 31।

जून- 5, 9, 11, 14, 16, 18, 20, 25, 26 व 30 ।

जुलाई- 7, 9, 10, 11 व 12।

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें