चांदी की पालकी में सवार होकर निकले चंद्रमौलेश्वर, भक्त निहाल

उज्जैन। चांदी की पालकी में सवार होकर चंद्रमौलेश्वर स्वरूप में बाबा महाकाल सोमवार को भक्तों को दर्शन देने निकले। कार्तिक-अगहन मास की पहली सवारी की पालकी का स्वागत जगह-जगह पुष्पवर्षा कर किया गया। महाकाल मंदिर से शाम 4 बजे सवारी शुरू हुई। पुलिस जवानों ने उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया।
Advertisement
बाबा का काफिला यहां से रामघाट की तरफ चला तो हजारों लोगों के शीश झुक गए। जहां-जहां से पालकी गुजरी, वह सड़क फूलों से पट गई। गोपाल मंदिर से होते हुए सवारी फिर से महाकाल मंदिर पहुंची। अगली सवारी 22 नवंबर को रात 11 बजे निकलेगी। यह हरिहर मिलन की सवारी होगी, जो महाकाल मंदिर से गोपाल मंदिर तक जाएगी।
Advertisement









