Popup Image

जीवनभर बच्चें को पढ़ाया, जाते-जाते नेत्र व देहदान कर दिए

92 साल की सुशीला नागर का निधन

Advertisement

उज्जैन। जिंदगी भर बच्चों को नैतिक मूल्य और बेहतर जीवन जीने की सीख देने वाली शिक्षिका सुशीला नागर जाते-जाते भी नेत्र और देहदान कर इंसानियत पर अहसान कर गईं। जीवित रहते ही उन्होंने नेत्र और देहदान का संकल्प लिया था। सोमवार रात नागर ने अंतिम सांस ली थी। वे नईपेठ में रंगमहल धर्मशाला के सामने स्थित एक अपार्टमेंट में रहती थी। 92 साल की नागर मूल रूप से शाजापुर की रहने वाली थीं। लेकिन शिक्षिका रहने के बाद उन्होंने उज्जैन को अपना ठिकाना बना लिया था। 7 नवंबर को उनकी तबीयत खराब हुई थी और उन्हें एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। यहीं सोमवार रात उनका निधन हो गया था। उनकी मंशानुसार परिजनों ने देह दान की थी।

गार्ड ऑफ ऑनर दिया
उज्जैन पुलिस ने देहदान करने वाली सुशीला नागर को गार्ड ऑफ ऑनर देकर अंतिम विदाई दी। मध्यप्रदेश शासन देहदान एवं अंगदान करने वाले दानदाताओं को राजकीय सम्मान स्वरूप गार्ड ऑफ ऑनर देकर सम्मानित करता है। इसी कड़ी में 17 जून 1934 को जन्मीं सुशीला नागर को उज्जैन पुलिस की टीम गार्ड ऑफ ऑनर देने पहुंची। एसपी प्रदीप शर्मा के मार्गदर्शन में आरआई रणजीत सिंह एवं सूबेदार स्वाति कामले के निर्देश में पुलिस बल ने गार्ड ऑफ ऑनर दिया।

Advertisement

आरडी गार्डी कॉलेज को मिली देह
नागर के परिजनों ने मानव कल्याण की भावना से पार्थिव देह आरडी गार्डी मेडिकल कॉलेज, उज्जैन को सौंपी । मेडिकल कॉलेज के विद्यार्थी देह पर परीक्षण करेंगे और मानवता के नए सूत्र खोजेंगे। इसी तरह नागर की आंखें गीता भवन बडऩगर को सौंपी गई हैं। वे किसी जरूरतमंद को नेत्र का प्रत्यारोपण करेंगे।

मेडिकल चिकित्सा में देह की उपयोगिता
चिकित्सा विज्ञान एवं मानव स्वास्थ्य की जानकारी हासिल करने के लिए देह सबसे महत्वपूर्ण कड़ी है। मेडिकल कॉलेज के विद्यार्थियों को मानव शरीर की संरचना, अंगों की कार्यप्रणाली एवं शारीरिक विज्ञान का व्यावहारिक अध्ययन करने का इससे अवसर मिलेगा। भविष्य के चिकित्सकों के प्रशिक्षण, चिकित्सा शिक्षा एवं अनुसंधान में इससे सहायता मिलेगी।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें