भगवान की इच्छा हुई तो कृष्ण का धाम भी जगमगाएगा : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

गोंडा में राजन जी महाराज की श्रीराम कथा में शामिल हुए सीएम
गोंडा। गोंडा में राजन जी महाराज की श्रीराम कथा चल रही है। शनिवार को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव कथा में शामिल होने पहुंचे। उनके साथ योग गुरु बाबा रामदेव भी थे। महंत आलोक दास जी महाराज और राजकुमार दास जी महाराज ने उनका स्वागत किया।
सीएम ने कहा- हम सबके लिए सौभाग्य की बात है कि आज सोमनाथ धाम भी जगमगा रहा है और अयोध्या धाम भी जगमगा रहा है। भगवान की इच्छा होगी तो गोपाल कृष्ण का धाम भी जगमगाएगा। गोंडा के जयप्रभा गांव में सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं। चप्पे-चप्पे पर पुलिस बल तैनात है। जानकी नगर पोखरा में बने हेलीपैड से लेकर कार्यक्रम स्थल तक भारी संख्या में पुलिस फोर्स की तैनाती की गई है।
सीएम ने कहा- मैंने भगवान कृष्ण की लीलाओं के बारे में सुना है कि वो सोलह कला के थे और नाना प्रकार के रूप की सारी बातें। लेकिन रामदेव जी महाराज को देखता हूं तो लगता है कि वो गोपाल कैसा, वो काल कितना अद्भुत रहा होगा। हम सब जानते हैं कि भगवान कितनी बार परीक्षा लेते हैं। एक बार नहीं, दो बार नहीं। लेकिन दुश्मन कितनी भी बार कुछ भी करे, यह हम सबके लिए सौभाग्य की बात है कि आज सोमनाथ धाम भी जगमगा रहा है और अयोध्या धाम भी जगमगा रहा है। भगवान की इच्छा होगी तो गोपाल कृष्ण का धाम भी जगमगाएगा।









