Popup Image

ई-रिक्शा की टक्कर से फोटो जर्नलिस्ट लखन का निधन

जिस वाहन से दुर्घटना हुई उसी से अस्पताल लेकर आए थे

Advertisement

उज्जैन। प्रेस क्लब में दोस्तों से मिलकर बाइक से घर लौट रहे फोटो जर्नलिस्ट लखन परमार की बाइक को शनिवार दोपहर ई रिक्शा चालक ने टक्कर मार दी। सिर में गंभीर चोट लगने से उनकी मृत्यु हो गई। जीवाजीगंज पुलिस ने वाहन जब्त कर ड्राइवर को हिरासत में लिया है।

लखन उर्फ लक्ष्मीनारायण पिता कनीराम परमार (54) निवासी दिल्ली दरवाजा भैरवगढ़ फोटो जर्नलिस्ट थे। शनिवार दोपहर वह प्रेस क्लब में दोस्तों से मिलकर बाइक से घर लौट रहे थे। सांदीपनि आश्रम के सामने से गुजरते समय ई रिक्शा चालक ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। दुर्घटना में परमार के सिर में गंभीर चोट आई थी।

Advertisement

आसपास के लोग उन्हें ई रिक्शा से अस्पताल लेकर पहुंचे जहां डॉक्टर ने परीक्षण के बाद मृत घोषित कर दिया। उनके भतीजे अजय ने बताया कि चाचा की दो बेटी व एक बेटा हैं। घटना शनिवार दोपहर 4.30 बजे हुई। जीवाजीगंज पुलिस ने ई रिक्शा जब्त कर मंगल नगर में रहने वाले ड्राइवर को हिरासत में लिया है।फिलहाल मर्ग कायम कर जांच की जा रही है।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें