Popup Image

हरिफाटक अंडरपास निर्माण में तेजी, भारी वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित

प्रशासन ने जारी किया नया ट्रैफिक रूट प्लान

उज्जैन। हरिफाटक चौराहा से 12 खोली तक बन रहे अंडरपास के काम में तेजी लाने के लिए हरिफाटक ओवरब्रिज के पास से गुजरने वाले ट्रैफिक डायवर्ट किया गया।

Advertisement

इस मार्ग पर अब भारी वाहनों का प्रवेश पूरी तरह बंद रहेगा। मार्ग से केवल लाइट मोटर व्हीकल और टू-व्हीलर ही गुजर सकेंगे। दरअसल, हरिफाटक चौराहा से 12 खोली (इंटरप्रिटेशन चौराहा) तक बनने वाले अंडरपास निर्माण के चलते हरिफाटक चौराहा से कचरा घर के ओर का ट्रैफिक बदला गया है।

यह रहेगी व्यवस्था

Advertisement

इंदौर रोड से चार पहिया ट्रैवलर, मिनी बस एवं दोपहिया वाहन ही जंतर-मंतर तक जा सकेंगे।

भारी लोडिंग एवं यात्री वाहन को आस्था तिराहा से सिंहस्थ बायपास की तरफ डायवर्ट किया गया।

Advertisement

स्कूल बसें वाकणकर ब्रिज से दाउदखेड़ी होते हुए सिंहस्थ बायपास के रास्ते से चिंतामण ब्रिज, लालपुल होते हुए जंतर-मंतर एवं अर्थव होटल की ओर जा सकेंगी।

श्री महाकाल मंदिर के लिए श्रद्धालु आस्था तिराहा, सिंहस्थ बायपास, चिंतामण ब्रिज से नीचे उतरकर, लालपुल टी एवं लालपुल टर्निंग से वाहन कर्कराज पार्किंग तक जाएंगे। यहां वाहन पार्क करने के बाद पैदल नरसिंहघाट एवं हरसिद्धि चौराहा होते हुए महाकाल मंदिर जाना होगा।

आगर से बडऩगर जाने वाले वाहन चालक चौपाल सागर, साडूमाता की बावड़ी तिराहा, सिंहस्थ बायपास, मोहनपुरा ब्रिज एवं धरमबड़ला रेलवे ओवरब्रिज होते हुए चंदूखेड़ी से बदनावर फोरलेन का उपयोग करेंगे।

मंडी चौराहा वाले पांड्याखेड़ी चौराहा, विक्रम नगर, पाइप फैक्ट्री चौराहा से नागझिरी होते हुए चंदेसरी से बदनावर फोरलेन होकर बडऩगर की ओर जा सकेंगे।

बडऩगर एवं मोहनपुरा की ओर से हरिफाटक चौराहा आने वाले हल्के वाहन हरिफाटक चौराहा आने के लिए सिंहस्थ बायपास आस्था तिराहा, शांति पैलेस तिराहा वाले रास्ते का उपयोग करेंगे।

इंदौर की ओर से शहर एवं रेलवे स्टेशन की ओर जाने वाले हल्के वाहन इंजीनियरिंग कॉलेज तिराहा, पाइप फैक्ट्री चौराहा, भरतपुरी तिराहा, तीन बत्ती चौराहा, चामुंडा माता चौराहा वाले रास्ते का उपयोग करेंगे।
भारी वाहनों पर पूर्णत: प्रतिबंध

भारी वाहनों का लालपुल टी से जंतर-मंतर एवं कचरा घर की ओर प्रवेश पूर्णत: बंद रहेगा।

आस्था तिराहा से हरिफाटक चौराहा की ओर भी भारी वाहन बंद रहेंगे।

अपील

प्रशासन ने वाहन चालकों से अनुरोध किया है कि वे असुविधा से बचने के लिए निर्धारित वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करें। यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने में यातायात पुलिस का सहयोग करें।

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें