Popup Image

गिरीराज रतन के दो सूने मकानों पर चोरों का धावा

उज्जैन। गिरीराज रतन कॉलोनी के दो सूने मकानों के बदमाशों ने ताले तोड़कर चोरी की वारदात को अंजाम दिया। पड़ोस में रहने वाली महिला ने ताले टूटे देखकर चिमनगंज थाना पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने बताया कि गिरीराज रतन कॉलोनी में रहने वाले आशीष बैरागी और ब्रजमोहन शर्मा के मकानों के चोरों ने ताले तोड़े। आशीष बैरागी केटरिंग का काम करता हैं और शादी समारोह में शामिल होने परिवार के साथ महाराष्ट्र गए हैं। वहीं ब्रजमोहन शर्मा पंडिताई करते हैं।

Advertisement

वह मां का ऑपरेशन कराने गए हैं और दो दिन बाद लौटेंगे। पुलिस ने दोनों घरों में जांच कर फिंगर प्रिंट्स आदि लिए हैं। पुलिस का कहना है कि दोनों घरों से क्या और कितना चोरी हुआ है इसकी जानकारी उनके मालिक के आने के बाद ही पता चलेगी। पड़ोस में रहने वाली महिला ने छत पर बने टॉवर का दरवाजा खुला देखा जिसके बाद नीचे के कमरे के ताले टूटे देखकर पुलिस को सूचना दी थी।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें