अयोध्या से पहली सीधी ट्रेन 20 घंटे में सुबह जनकपुर पहुंची…

नईदिल्ली, एजेंसी। भगवान राम की नगरी अयोध्या से पहली सीधी ट्रेन मंगलवार सुबह करीब 9.35 बजे माता सीता के जनकपुर धाम स्टेशन पहुंची। अयोध्या से सोमवार को पीएम नरेंद्र मोदी और नेपाल के प्रधानमंत्री बालेन शाह ने हरी झंडी दिखाकर सरयू कमला एक्सप्रेस को रवाना किया था। यह ट्रेन करीब 20 घंटे के सफर में यूपी और बिहार के 10 स्टेशनों पर रुकी।
Advertisement
जनकपुर पहुंचने पर ट्रेन में सवार यात्रियों का स्वागत फूल बरसाकर किया गया। पहले दिन 1158 यात्री इसमें सवार हुए। आम यात्रियों के लिए यह ट्रेन 28 नवंबर से शुरू होने की उम्मीद है। वाल्मीकि रामायण के मुताबिक राजा दशरथ जब राम बारात लेकर मिथिला में जनकपुर पहुंचे थे, तब उन्हें 4 दिन लगे थे। अब यही सफर करीब 19 घंटे में पूरा होगा।
Advertisement









