Popup Image

Miss Universe 2026: जेनिफर ने मारी बाजी, भारत खिताब से चूका

Miss Universe 2026 का खिताब प्यूर्टो रिको की जेनिफर बैरेटो ने अपने नाम कर लिया है। प्रतियोगिता के 75वें संस्करण में उन्होंने शानदार प्रदर्शन करते हुए मिस यूनिवर्स का ताज जीता। वहीं, डोमिनिकन रिपब्लिक की प्रतियोगी दूसरे स्थान पर रहीं, जबकि वेनेजुएला की प्रतिभागी ने तीसरा स्थान हासिल किया।

Advertisement

भारत की ओर से प्रतियोगिता में शामिल कजियाह लिज मेजो ने टॉप-30 तक जगह बनाई, लेकिन वह टॉप-12 में पहुंचने से चूक गईं। इस बार भी भारत को मिस यूनिवर्स का खिताब नहीं मिल सका।

कौन हैं मिस यूनिवर्स 2026 जेनिफर बैरेटो?

Advertisement

प्यूर्टो रिको की जेनिफर बैरेटो सिर्फ ब्यूटी पेजेंट विजेता ही नहीं, बल्कि पढ़ाई और सामाजिक कार्यों से भी जुड़ी रही हैं। उन्होंने रिसर्च साइकोलॉजी में स्नातक की पढ़ाई की है। इसके अलावा उनके पास साइकोलॉजी और क्लिनिकल सोशल वर्क में दो मास्टर डिग्रियां भी हैं। उन्होंने साल 2021 में अमेरिका के डिपार्टमेंट ऑफ डिफेंस के साथ अपनी प्रोफेशनल यात्रा शुरू की थी। इस दौरान वह फैमिली एडवोकेसी प्रोग्राम से जुड़ी रहीं और घरेलू हिंसा तथा बाल शोषण से प्रभावित सैन्य परिवारों की सहायता करने के काम में शामिल थीं।

खत्म हुआ 20 साल का इंतजार! अपने ही घर की धरती पर जेनिफर बैरेटो ने रचा  इतिहास, कौन हैं नई मिस यूनिवर्स 2026? - Zee News Hindi

Advertisement

सैन जुआन में आयोजित हुआ मिस यूनिवर्स 2026 का फिनाले

Miss Universe 2026 का ग्रैंड फिनाले प्यूर्टो रिको के सैन जुआन स्थित जोस मिगुएल एग्रेलोट कोलिजियम में आयोजित किया गया। प्रतियोगिता इस बार खास रही, क्योंकि मिस यूनिवर्स आयोजन के 75 साल पूरे हुए। इस साल प्रतियोगिता में 116 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। अलग-अलग राउंड में प्रतिभागियों ने नेशनल कॉस्ट्यूम, प्रीलिमिनरी और फाइनल स्टेज पर अपनी प्रतिभा, आत्मविश्वास और मंच पर प्रस्तुति का प्रदर्शन किया। इन प्रदर्शन के आधार पर विजेता का चयन किया गया।

भारत की कजियाह लिज मेजो टॉप-12 से बाहर

भारत की प्रतिनिधि कजियाह लिज मेजो ने प्रतियोगिता में टॉप-30 तक पहुंचकर अपनी जगह बनाई, लेकिन वह टॉप-12 में जगह नहीं बना सकीं। उनके बाहर होने के बाद भारत के मिस यूनिवर्स जीतने का इंतजार आगे बढ़ गया है। भारत ने अब तक तीन बार मिस यूनिवर्स का खिताब जीता है। पहली बार 1994 में, फिर 2000 में और तीसरी बार 2021 में भारत की प्रतिनिधियों ने यह प्रतिष्ठित ताज अपने नाम किया था।

मिस यूनिवर्स 2026 प्रतियोगिता विवादों में भी रही

75वें मिस यूनिवर्स आयोजन के दौरान कुछ विवाद भी सामने आए। प्रतियोगिता से कुछ प्रतिभागियों के हटने, फ्रेंचाइजी अधिकारों और आयोजन प्रबंधन को लेकर उठे सवालों के चलते आयोजन चर्चा में रहा। हालांकि, प्रतियोगिता का फिनाले संपन्न होने के बाद प्यूर्टो रिको की जेनिफर बैरेटो के मिस यूनिवर्स 2026 बनने की खबर सबसे ज्यादा चर्चा में रही।

यह भी पढ़े: अभिनेता विवेक ओबेरॉय पहुंचे बाबा महाकाल के दरबार, विवेक बिंद्रा भी रहे साथ

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें