दहशत फैलाकर अवैध वसूली की कोशिश की, दो गिरफ्तार

उज्जैन। चिमनगंज मंडी थाना क्षेत्र में दो लोगों से अवैध वसूली करने वाले दो बदमाशों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। इनका जुलूस भी निकाला गया।
दरअसल, घटना 23 नवंबर की है।बापूनगर निवासी किशोर ननिहाल से अपने घर जा रहा था। बापू नगर चौराहे पर पवन डागर और अनुज दीक्षित ने रोका और शराब पीने के लिए 1,000 रुपए मांगे। उसने रुपए देने से मना किया तो दोनों ने उसके साथ गाली-गलौच कर थप्पड़-मुक्कों से मारपीट की।
आरोपियों ने उसे जान से मारने की धमकी भी दी। इसी तरह आरोपियों ने 14 नवंबर को सईदनगर निकवासी इमरतसिंह दोहरे से भी 2 हजार रुपए का हफ्ता मांगा था। दोहरे पानी-पताशे का ठेला लगाते हैं और ठेला लेकर घर लौट रहे थे। इसी दौरान पवन ने अपने दो साथियों के साथ उन्हें रोका था। खुद को सईद नगर का दादा बताते हुए ठेला लगाने के एवज में 2,000 रुपए हर सप्ताह देने की मांग की। रुपये देने से मना करने पर आरोपियों ने उनके साथ गाली-गलौच की। पवन ने थप्पड़ मारकर चोट भी पहुंचाई
डागर-दीक्षित गिरफ्तार
चिमनगंज मंडी पुलिस ने पवन डागर एवं अनुज दीक्षित को ढूंढ निकाला। फिर इनका जुलूस निकाल दिया। 23 साल का पवन और 19 साल का अनुज पुष्पांजलि नगर के रहने वाले हैं। दोनों का काम बदमाशी करना है।









