Popup Image

पंजाब : आप रैली में कॉफी मशीन फटी, एक की मौत

मंच से 100 मीटर दूर हुआ हादसा

Advertisement

मोगा, एजेंसी। पंजाब के मोगा में आम आदमी पार्टी स्थापना दिवस के मौके पर बड़ी रैली करने जा रही है। खुशहाल पंजाब नाम की इस रैली में पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल और सीएम भगवंत मान भी मौजूद रहेंगे। इस रैली के जरिए पार्टी पंजाब में 2027 के चुनाव के कैंपेन की शुरुआत करेगी। इसके लिए 116 एकड़ में पंडाल लगाकर डेढ़ लाख लोगों की भीड़ जुटाने का टारगेट रखा गया है। वहीं रैली में सुबह करीब 10 बजे कॉफी की मशीन फट गई।

जिसमें कॉफी बना रहे वर्कर के सिर पर मशीन का टुकड़ा लग गया और उसकी वहीं मौत हो गई। जहां मशीन फटी, वह स्टॉल मंच से महज 100 मीटर दूर था। हालांकि आधिकारिक तौर पर अभी मौत की पुष्टि नहीं की गई है। पुलिस ने मशीन फटने के पीछे की वजह के बारे में भी कुछ नहीं कहा है। इस रैली में आप स्मार्ट कार्ड बांटने की भी शुरूआत करेगी। इस वजह से इसे सरकारी कार्यक्रम बताया जा रहा है। राज्य स्तरीय समारोह के लिए करीब 116 एकड़ जमीन में पंडाल और अन्य व्यवस्थाएं तैयार की गई हैं। समारोह में पंजाब के विभिन्न हिस्सों से 1.50 लाख से अधिक लोगों के पहुंचने की उम्मीद है।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें