Popup Image

10वीं-12वीं के विद्यार्थियों को मिलेगी राहत 2 अंकों के सवालों में भी मिलेगा विकल्प

उज्जैन। बोर्ड परीक्षाओं की तैयारी कर रहे 10वीं और 12वीं के विद्यार्थियों के लिए राहत भरी खबर है। पूरे प्रदेश के साथ ही जिले के विद्यार्थियों को भी अब बोर्ड परीक्षा के प्रश्नपत्रों में 2 अंकों के अतिलघ ुउत्तरीय प्रश्नों में आंतरिक विकल्प की सुविधा मिलेगी। माध्यमिक शिक्षा मंडल ने पूर्व में जारी अपने आदेश में संशोधन करते हुए पिछले साल की व्यवस्था फिर से लागू कर दी है। इससे विद्यार्थियों को प्रश्नपत्र हल करते समय अपनी तैयारी और जानकारी के अनुसार प्रश्न चुनने का अवसर मिलेगा।

Advertisement

स्कूली शिक्षा विभाग के अनुसार, माध्यमिक शिक्षा मंडल ने आंशिक संशोधन किया है। इसके तहत शैक्षणिक सत्र 2026-27 में कक्षा 10वीं और 12वीं के प्रश्नपत्रों में 2 अंकों के अतिलघुउत्तरीय प्रश्नों में भी पिछले वर्ष की तरह आंतरिक विकल्प दिया जाएगा।

छोटे सवालों में भी मिलेगा दूसरा विकल्प
इस निर्णय से उन विद्यार्थियों को विशेष राहत मिलेगी, जिन्हें विशेष अध्याय या विषय से जुड़े छोटे प्रश्नों के उत्तर देने में परेशानी होती है। अब यदि किसी विद्यार्थी को 2 अंकों के किसी प्रश्न का उत्तर नहीं आता है तो वह उसके स्थान पर दिए गए दूसरे विकल्प वाले प्रश्न को हल कर सकेगा। इससे परीक्षा के दौरान विद्यार्थियों को प्रश्नों के चयन में सुविधा मिलेगी।

Advertisement

फरवरी से शुरू होंगी बोर्ड परीक्षाएं
जिला स्कूली शिक्षा विभाग के अधिकारियों ने बताया कि माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा वर्ष 2027 की मुख्य बोर्ड परीक्षाओं का कार्यक्रम पहले ही जारी किया जा चुका है। इसके अनुसार 12वीं की परीक्षाएं 17 फरवरी से 19 मार्च तक और 10वीं की परीक्षाएं 24 फरवरी से 18 मार्च तक होंगी। दोनों कक्षाओं की परीक्षाएं सुबह 9 से दोपहर 12 बजे तक होंगी। परीक्षा कार्यक्रम नियमित और स्वाध्यायी दोनों विद्यार्थियों के लिए जारी कर दिया गया है।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें