जहां दमकल के पहिए थमेंगे, वहां दौड़ेंगी फायर बाइक… सिंहस्थ के लिए 6 करोड़ की तैयारी

उज्जैन। सिंहस्थ-2028 को लेकर उज्जैन में तैयारियां तेज हो गई हैं। मेले की आपातकालीन सेवा को मजबूत करने के लिए नगर निगम फायर बाइक खरीदने जा रहा है। संकरी गलियों और भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में आग संबंधी हादसों पर तत्काल काबू पाया जा सकेगा। फिलहाल 76 फस्र्ट रिस्पॉन्डर फायर बाइक खरीदी जाएंगी। इस पर करीब 6 करोड़ रुपए की राशि खर्च होगी। बाइकों की आपूर्ति छह महीने के भीतर होने की संभावना है।
पुराने उज्जैन में कई ऐसे इलाके हैं, जहां रास्ते संकरे होने के कारण बड़ी दमकलें घटनास्थल तक नहीं पहुंच पातीं। सिंहस्थ के दौरान इन क्षेत्रों में श्रद्धालुओं की आवाजाही काफी रहेगी। ऐसे में आग से निपटने के लिए फायर बाइक खरीदी जा रही है। यह शुरुआती स्तर पर आग बुझाने का प्रयास करेंगी। इससे बड़ी दमकल गाडय़िों के पहुंचने तक आग को फैलने से रोकने में मदद मिल सकेगी।
वाटर-मिस्ट तकनीक से लैस होंगी बाइक
प्रस्तावित फायर बाइक आधुनिक वाटर-मिस्ट तकनीक से लैस होंगी। इसमें पानी की बेहद महीन बूंदों के जरिए गर्मी कम कर शुरुआती स्तर पर आग पर नियंत्रण पाने में मदद मिलती है। प्रत्येक बाइक में दोनों तरफ पानी के टैंक लगाए जाएंगे, जिनकी क्षमता कम से कम 40 लीटर होगी। छोटी बनावट और कम जगह में आवागमन की सुविधा के कारण ये बाइक संकरी गलियों और भीड़ वाले बाजारों में उपयोगी साबित हो सकती हैं।
सिंहस्थ की तैयारियों का हिस्सा है योजना
महापौर मुकेश टटवाल ने बताया कि सिंहस्थ-2028 में श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा हमारी प्राथमिकताओं में है। इसी दृष्टि से रूरी संसाधन जुटाए जा रहे हैं। अग्निशमन व्यवस्था को आधुनिक और प्रभावी बनाने के लिए फायर बाइक खरीदी जा रही है।









