Advertisement

थाईलैंड में फंसे 200 भारतीयों को लेकर फ्लाइट दिल्ली पहुंची

नई दिल्ली, एजेंसी। थाईलैंड की राजधानी बैंकॉक एयरपोर्ट पर करीब 200 भारतीय यात्रियों के फंसे रहने के बाद उन्हें लेकर एयर इंडिया की फ्लाइट शनिवार सुबह दिल्ली पहुंच गई। यात्री गुरुवार रात से करीब 30 घंटे तक एयरपोर्ट पर परेशान रहे।

Advertisement

हंगामे के बाद फ्लाइट शुक्रवार रात करीब 10:30 बजे दिल्ली के लिए रवाना हुई। इनमें मध्यप्रदेश के कई यात्री भी शामिल थे। एयर इंडिया ने शुक्रवार शाम 7:15 बजे उड़ान रवाना होने की जानकारी दी थी, लेकिन तय समय पर फ्लाइट नहीं उड़ सकी। रात 8 बजे बोर्डिंग शुरू हुई और करीब ढाई घंटे बाद विमान ने दिल्ली के लिए उड़ान भरी।

इससे पहले कुछ यात्री दूसरी फ्लाइट से भारत लौट चुके थे। एयर इंडिया की थाईलैंड से जुड़ी उड़ानों में हाल के दिनों में परिचालन संबंधी दिक्कतें भी सामने आई हैं।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें