56 सेकंड के वीडियो में नजर आया भयानक मंजर आग लगाई, स्वेटर उतारी, फिर घर में दौड़ा

फर्नीचर व्यापारी के पेट्रोल डालकर खुद को आग लगाने का वीडियो सामने आया, इलाज के दौरान मौत

अक्षरविश्व न्यूज उज्जैन। पेट्रोल डालकर खुद को आग के हवाले करने वाले फर्नीचर निर्माता की बुरी तरह झुलसने के बाद सोमवार को इलाज के दौरान इंदौर में मौत हो गई। उसके आत्मदाह करने का 56 सेकंड का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है जिसमें आग लगने के बाद का भयानक मंजर नजर आया है।
दरअसल, घटना 2 नवंबर को माधवनगर थाना क्षेत्र के शिवाजी पार्क क्षेत्र की है। यहां राजेंद्र पिता रामचंद्र शर्मा (48) निवासी सनराइज सिटी ने पारिवारिक विवाद में खुद पर पेट्रोल छिड़ककर आग लगा ली थी। आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत आग बुझाई लेकिन तब तक राजेंद्र करीब 80 प्रतिशत झुलस चुका था। एम्बुलेंस से उसे तत्काल चरक हॉस्पिटल ले जाया गया जहां हालत नाजुक होने पर इंदौर रैफर कर दिया गया। सोमवार सुबह फर्नीचर व्यापारी की इंदौर में इलाज के दौरान मौत हो गई।
यह कहा था बयान में
राजेंद्र शर्मा को जब चरक अस्पताल लाया गया था तब उसे कहा था कि उसकी पत्नी और छोटी बेटी को शिप्रा विहार निवासी बहनोई संतोष कुमार अपने साथ ले गया है। उनके बिना मैं नहीं जी सकूंगा इसीलिए मैंने यह कदम उठाया है।








