Advertisement

मजदूरी के लिए गया व्यक्ति नहर में डूबा

अक्षरविश्व न्यूज. नागदा मजदूरी के लिए पंजाब गये नागदा के एक व्यक्ति की नहर में डूब जाने से मौत हो गयी। नगर के विद्यानगर में रहने वाला सोनू पिता भेरुलाल खारोल पंजाब के पानीपत के उत्तरा गांव मजदूरी करने गया था। परिजन ओमप्रकाश खारोल ने बताया कि सोनू परिवार सहित पंजाब मजदूरी करने के लिए गया था। तभी वहां की नहर में डूब गया। सोनू का शव खोजने के लिए प्रशासन द्वारा दो दिन से रेस्क्यू चल रहा है। मगर सफलता नहीं मिली है।

 

Advertisement

शेषशायी कॉलेज से पुराना बस स्टैंड के दुकान संचालकों को नोटिस के बाद खुद ही हटाने लगे अपने-अपने अतिक्रमण

अक्षरविश्व न्यूज. नागदा शेषशायी कॉलेज से पुराना बस स्टैंड तक अतिक्रमण चिन्हित करके नगर पालिका परिषद ने 30 से ज्यादा कब्जेधारियों को नोटिस दिए थे। नगर पालिका ने इन्हें तीन दिन का अल्टीमेटम दिया है। उससे पहले ही कब्जेधारियों ने अतिक्रमण हटाना शुरू कर दिया है। शनिवार को पुराना बस स्टैंड पर कुछ लोग अपनी दुकानों के बाहर से अस्थायी अतिक्रमण हटाते नजर आएं। बता दें कि विगत दिनों स्वास्थ्य समिति प्रभारी गौरव यादव ने अमले के साथ निरीक्षण करके कब्जे चिन्हित किए थे। साथ ही कब्जेधारियों को नोटिस जारी किए थे। जिन्होंने कब्जे नहीं हटाएं हैं उन्हें नगर पालिका हटाएगी।

Advertisement

अमरनाथ यात्रा के लिए 55 यात्री रवाना, स्वागत

नागदा। अमरनाथ यात्रा शुरू हो चुकी है। नगर से 55 यात्रियों का पहला जत्था अमरनाथ के लिाए रवाना हुआ। शुक्रवार देर रात स्वराज एक्सप्रेस से सभी यात्री अमरनाथ के लिए रवाना हुए। इस अवसर पर राजकुमार लश्करी और मुकेश राठौड़ के नेतृत्व में यात्रियों का दल ढोल-ढमाके के साथ स्टेशन पहुंचा। यहां नगर की विभिन्न सामाजिक संस्थाएं व राजनीतिक दलों के लोगों ने यात्रियों का स्वागत किया। यात्रियों का जत्था लगभग 10 दिन में यात्रा पूरी करके लौटेगा। विदित हो कि राजकुमारी लश्करी प्रतिवर्ष त्रिशूल लेकर अपने जत्थे के साथ अमरनाथ यात्रा के लिये जाते हैं। जिसे काफी वर्ष हो चुके हैं।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें