बकरी चराने वाली किशोरी के साथ चरवाहा कर रहा था दुष्कर्म

उज्जैन। तराना के बरखेड़ा के जंगलों में बकरी चराने जा रही एक किशोरी के साथ एक चरवाहा पांच महीने से दुष्कर्म कर रहा था, किशोरी ने यह बात किसी को नहीं बताई, जब उसे पेटदर्द हुआ और परिजन अस्पताल लेकर गए तो पता चला कि वह गर्भवती है। अब आरोपी के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया गया है। उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस ने बताया कि तराना के बरखेड़ा की रहने वाली किशोरी को १३ अक्टूबर को तबीयत बिगडऩे पर परिजन अस्पताल लेकर पहुंचे थे।

परीक्षण के बाद डॉक्टर ने उसके गर्भवती होने की पुष्टि की। जब परिजनों ने किशोरी से पूछताछ की तो उसने अपने साथ दुष्कर्म होने की जानकारी दी। उसके मुताबिक वह रोजाना बकरियां चराने जंगल जाती थी। यहीं पकंज पिता गोकुल भी आता था। जंगल में पकड़कर उसने उसके साथ कई बार दुष्कर्म किया। इस बीच उसने धमकी भी दी। उसकी धमकी से डरकर उसने किसी को घटना की जानकारी नहीं दी। थानाप्रभारी रामनारायण सिंह ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया। यहां से उसे जेल भेजने का आदेश हुआ है।









