Advertisement

चैकिंग: रिवॉल्वर के साथ पकड़ाया युवक

उज्जैन। चिंतामण थाना पुलिस ने चैकिंग के दौरान एक युवक को देसी रिवॉल्वर के साथ पकड़ा है। उसके खिलाफ आम्र्स एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज किया है। पुलिस अधीक्षक प्रदीप शर्मा के निर्देश पर अपराधों की रोकथाम एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं।

Advertisement

इसी क्रम में चिंतामण थाना पुलिस चैकिंग कर रही थी। इस दौरान टंकारिया रोड क्षेत्र से संदिग्ध पकड़ा गया। उसका नाम लखन उर्फ लक्की पिता लीलाधर बाथम निवासी ग्राम टंकारिया है। तलाशी लेने पर उसके पास से 6 राउंड सहित एक देसी रिवॉल्वर बरामद की गई।

बच्चों के विवाद में पड़ोसी को पीटा

Advertisement

उज्जैन। हम्मालवाड़ी में बच्चों के विवाद में बड़े झगड़ पड़े जिसमें पड़ोसी ने पड़ोसी को जमकर पीटा और चाकू मारा जो उसकी अंगुली में लगा। मामले में जीवाजीगंज थाने में शिकायत की है।घायल अब्दुल हमीद पिता मो. साबिर (४५) निवासी हम्मालवाड़ी ने बताया कि घटना मंगलवार रात १०.३० से ११ बजे के बीच की है।

बच्चे खेल रहे थे इसी दौरान किसी बात पर वह झगड़ पड़े। इसे लेकर पड़ोसी इमामुद्दीन ने पाइप और लकड़ी लेकर आया और मारपीट की। उसने चाकू मारने की कोशिश की जिससे अंगुली कट गई। फिलहाल घायल अब्दुल का चरक अस्पताल में इलाज चल रहा है।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें